Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस ने कुख्यात अपराधी इकबाल खान को गिरफ्तार किया, सत्या पासवान की हत्या में था शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस ने कुख्यात अपराधी इकबाल खान को गिरफ्तार किया, सत्या पासवान की हत्या में था शामिल

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: जिले के नगर उंटारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जिले के कुख्यात अपराधी इकबाल खान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इकबाल पर कुख्यात अपराधी सत्या पासवान की हत्या का आरोप था. एसपी दीपक पांडेय ने इकबाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की. बता दें कि 3 दिसंबर को नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गोसाईबाग मैदान के पास इकबाल खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्या पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जो इस हत्या के मामले की गहन जांच कर रही थी. पुलिस ने इसी टीम के माध्यम से इकबाल खान और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है.

    गिरफ्तारी और बरामदगी

    गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इन अपराधियों से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

    रंगदारी वसूलने की योजना

    एसपी दीपक पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी इकबाल खान और उसका गिरोह बिहार के बारुण में रंगदारी वसूलने और बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. लेकिन इकबाल को यह शक था कि सत्या उसकी हत्या करने की योजना बना रहा है, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्या की हत्या कर दी.

    गढ़वा जिले में वर्चस्व की लड़ाई

    एसपी ने कहा कि इकबाल खान सत्या की हत्या कर गढ़वा जिले में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था। हालांकि, वह पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सका और अंततः पकड़ा गया

    अपराधी इकबाल खान एसआईटी टीम एसडीपीओ एसपी दीपक पांडेय कारतूस कुख्यात अपराधी गढ़वा गढ़वा जिले गिरफ्तारी गोसाईबाग मैदान देसी पिस्तौल नगर उंटारी पुलिस पुलिस की सफलता. बारुण बिहार मोटरसाइकिल मोबाइल रंगदारी वसूलने वर्चस्व सत्या पासवान हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में औद्योगिक क्षेत्र में जमीन विवाद, ग्रामीणों का विरोध
    Next Article बेटी ने ही मां की ले ली जान, जानें क्या था विवाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.