Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में औद्योगिक क्षेत्र में जमीन विवाद, ग्रामीणों का विरोध
    झारखंड

    गिरिडीह में औद्योगिक क्षेत्र में जमीन विवाद, ग्रामीणों का विरोध

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : गिरिडीह के सदर अंचल के औद्योगिक क्षेत्र में गैरमजरुआ जमीन को लेकर हंगामा हो गया हैं. यहां अजीडीह में जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जे की कोशिश का आरोप हैं. ग्रामीणों ने कई जगह शिकायत की है, लेकिन शिकायत के बावजूद तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने विरोध करने का फैसला किया जिससे कि लोगों का जुटान हुआ. अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच के बाद जमीन के बड़े हिस्से पर सरकारी बोर्ड लगा दिया.

    मापी में जीएम लैंड पर कब्जे की पुष्टि

    मापी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिस जमीन की घेराबंदी की जा रही थी, उसमें प्लॉट संख्या 104 भी शामिल है, जो जीएम लैंड (गवर्नमेंट मुजरा) के अंतर्गत आता है। इसके बाद सीओ ने तुरंत इस पर काम बंद करने का आदेश देते हुए सरकारी बोर्ड लगा दिया। इसके साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन से बाकी जमीन के कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।

    फैक्ट्री प्रबंधन का दावा

    फैक्ट्री प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने मौके पर मौजूद रहते हुए दावा किया कि उनके पास जमीन के सभी कागजात हैं। उनका कहना था कि ग्रामीण जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके पास सारी आवश्यक कागजात हैं, जिन्हें वे गुरुवार तक अंचल कार्यालय में जमा कर देंगे।

    सीओ की चेतावनी

    सीओ मो असलम ने स्पष्ट किया कि अगर गुरुवार तक कागजात पेश नहीं किए गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही ग्रामीणों को भी आश्वासन दिया गया कि किसी भी कीमत पर सरकारी भूमि का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा.

    इस घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपनी जमीन के अधिकार की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार के आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.

    Also Read : अग्निवीर सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम अजीडीह अमीन अजय यादव उप मुखिया कुमार सौरव औद्योगिक क्षेत्र कागजात कार्रवाई गिरिडीह गैरमजरुआ जमीन ग्रामीणों का विरोध जन आंदोलन जमीन पर कब्जा जीएम लैंड दिलीप उपाध्याय नरेश यादव फैक्ट्री प्रबंधन मापी राजस्व कर्मचारी शंभू विश्वकर्मा लंगटा बाबा फैक्ट्री सदर अंचल सरकारी बोर्ड सीओ मो असलम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअग्निवीर सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
    Next Article पुलिस ने कुख्यात अपराधी इकबाल खान को गिरफ्तार किया, सत्या पासवान की हत्या में था शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.