Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»PM का तमिलनाडु दौरा : राजेंद्र चोल के सम्मान में जारी करेंगे स्मारक सिक्का
    देश

    PM का तमिलनाडु दौरा : राजेंद्र चोल के सम्मान में जारी करेंगे स्मारक सिक्का

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन अरियालुर जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम में चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की 1000वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे राजेंद्र चोल के सम्मान में एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। यह कार्यक्रम राजेंद्र चोल के दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री अभियान के 1000 साल पूरे होने और गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है।

    23 जुलाई से 27 जुलाई तक अरियालुर में आदि तिरुवथिरई महोत्सव मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार, इस उत्सव में तमिल शैव मठों के प्रमुख (अधीनम) भी शामिल होंगे। 2023 में दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान सेंगोल की स्थापना के समय 19 अधीनमों ने हिस्सा लिया था।

    पहले दिन तूतीकोरिन में 4,900 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

    शन दौरे के पहले दिन, PM मोदी ने तूतीकरीन में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, हाईवे, पोर्ट, रेलवे और पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट शामिल हैं।

    PM मोदी के भाषण की 5 प्रमुख बातें

    1. विदेश यात्रा और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : PM ने कहा कि ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा के बाद तमिलनाडु आना सौभाग्य है। भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से 99% भारतीय उत्पाद ब्रिटेन में टैक्स-फ्री होंगे, जिससे तमिलनाडु के युवाओं, MSME और स्टार्टअप्स को फायदा होगा।
    2. विकास का मिशन : 2024 में तमिलनाडु को विकास के रास्ते पर ले जाने का मिशन शुरू हुआ। तूतीकोरिन में 4,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।
    3. मेक इन इंडिया की ताकत : ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों ने आतंक के ठिकानों को नष्ट किया। भारत के हथियार आतंकियों की नींद उड़ा रहे हैं।
    4. तमिलनाडु का योगदान : तमिलनाडु ने बाबू चिदंबरम और सुब्रह्मण्यम भारती जैसे महानायकों के जरिए भारत को सशक्त किया।
    5. काशी-तमिल संगम : तमिलनाडु की संस्कृति और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए काशी-तमिल संगम जैसे प्रयास जारी हैं।

    CM स्टालिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए

    तमिलनाडु के CM एम.के. स्टालिन शनिवार को PM के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने X पर पोस्ट कर बताया कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। स्टालिन ने मुख्य सचिव के जरिए PM को राज्य की मांगों से जुड़ी याचिका भेजी, जिसे वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने सौंपा।

    Also Read : Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    PM का तमिलनाडु दौरा : आज अरियालुर में राजेंद्र चोल की 1000वीं जयंती में शामिल होंगे PM's Tamil Nadu visit: Will attend Rajendra Chola's 1000th birth anniversary in Ariyalur today
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 27 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article 30 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.