Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized» पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंत्रिमंडल गठन के कुछ घंटे बाद ही दिया इस्तीफा
    Uncategorized

     पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंत्रिमंडल गठन के कुछ घंटे बाद ही दिया इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सेबेस्टियन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने नई कैबिनेट की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद अपना इस्तीफा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

    लेकॉर्नू को एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने रविवार रात एक नई सरकार की घोषणा की थी, जिसमें ज़्यादातर पुराने चेहरों को ही जगह मिली। इस फैसले की राजनीतिक हलकों में तीखी आलोचना हुई।

    लेकॉर्नू के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश के लिए मितव्ययी बजट को पास कराना था, जबकि संसद में सरकार अल्पमत में है। इससे पहले उनके दो पूर्ववर्ती भी इसी मुद्दे पर अपने पद गंवा चुके हैं।

    फ्रांस इस समय भारी कर्ज़ के दबाव में है और देश का ऋण-जीडीपी अनुपात यूरोपीय संघ के नियमों से लगभग दोगुना हो चुका है।

    पिछले साल मैक्रों ने संसद में बहुमत हासिल करने के लिए समय से पहले चुनाव कराए थे, लेकिन इसका उलटा असर हुआ और उनकी पार्टी बहुमत से बाहर हो गई।

    लेकॉर्नू ने पिछले हफ्ते वादा किया था कि इस बार बजट पर संसद में वोटिंग कराई जाएगी, लेकिन अब उनके इस्तीफे के बाद एक बार फिर फ्रांस की राजनीति अस्थिरता की ओर बढ़ गई है।

    Also Read : जमशेदपुर के ओलीडीह में नशा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार…

    French Politics Lecornu Resignation Macron इमैनुएल मैक्रों पेरिस समाचार फ्रांस फ्रांस कैबिनेट फ्रांस प्रधानमंत्री इस्तीफा फ्रांस बजट संकट फ्रेंच राजनीति यूरोपीय संघ सेबेस्टियन लेकोर्नू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के ओलीडीह में नशा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार…
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : AAP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.