Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर के ओलीडीह में नशा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार…
    झारखंड

    जमशेदपुर के ओलीडीह में नशा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार…

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में रविवार, 5 अक्टूबर को पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दो आरोपियों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

    सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) बचनदेव कुजुर की अगुवाई में एक विशेष टीम ने त्वरित छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू को ब्राउन शुगर और नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 140 पुड़िया (करीब 18 ग्राम) ब्राउन शुगर और 2000 रुपये नकद बरामद किए गए।

    डीएसपी बचनदेव कुजुर ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी नशा कारोबार में शामिल रहे हैं और इनके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और ओलीडीह ओपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता है और इलाके के तस्करों में हड़कंप मच गया है।

    छापामारी दल में ओलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, एएसआई रविंद्र पांडेय, एएसआई विष्णु चरण भोगता, एएसआई विवेक पाल, एएसआई विजय कुमार और रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Arrest Brown Sugar Drug Bust drug trafficking illegal drugs jamshedpur Jamshedpur crime Jharkhand crime OliDeh police police action
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी का नाम, शाहरुख को भी पीछे छोड़ा…
    Next Article  पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंत्रिमंडल गठन के कुछ घंटे बाद ही दिया इस्तीफा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Latest Posts

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.