Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : PM मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवा शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को ये दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं. आज भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं के नए दायित्वों की शुरुआत हुई है. आपका दायित्व देश के आर्थिक तंत्र को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का है, आपका दायित्व श्रमिकों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का है.

    उन्होंने कहा कि जब युवा राष्ट्र के निर्माण में भागीदार होते हैं, तो राष्ट्र तेज विकास भी करता है और विश्व में अपनी पहचान भी बनाता है. भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को यह दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है. हमारी सरकार हर कदम पर यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ें. आज का यह समय भारत के युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है. आईएमएफ ने हाल ही में कहा है कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा.

    पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग मिशन की घोषणा की है. इसका उद्देश्य है- ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना और भारत के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड वाले प्रोडक्ट बनाने का मौका देना. इससे न केवल देश की लाखों एमएसएमई को, हमारे लघु उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूरे देश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश में युवाओं के लिए नए-नए अवसर बन रहे हैं. कुछ ही दिन बाद विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 का आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन के केंद्र में भी देश के युवा हैं. देश के यंग क्रिएटर्स को पहली बार इस तरह का मंच मिल रहा है.

    अपने संबोधन में देश की बेटियों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है और हमारी बेटियां दो कदम आगे ही चल रही हैं. हमारी नारीशक्ति ब्यूरोक्रेसी से लेकर स्पेस और साइंस के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रही है. सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी है. भारत की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. यूपीएससी के नतीजों में दो महिलाओं ने शीर्ष दो स्थान प्राप्त किए हैं, जबकि तीन महिलाएं शीर्ष पांच में हैं. नौकरशाही, अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में नारी शक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पर विशेष ध्यान दे रही है, बैंक सखी, कृषि सखी और स्वयं सहायता समूह जैसी पहलों के जरिए नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. आज भारत में 90 लाख से ज़्यादा स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे 10 करोड़ से ज्यादा महिला सदस्य जुड़ी हैं. उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार ने उनके बजट को पांच गुना बढ़ा दिया है और बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया है.

    Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप

    # Prime Minister Narendra Modi Appointment letter employment for youth Employment Opportunities Employment Scheme Government Jobs hard work Innovation Modi government New India PM Modi Speech Rozgar Mela Skill Development video conferencing Youth of India Youth Power इनोवेशन नियुक्ति पत्र न्यू इंडिया परिश्रम पीएम मोदी भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का युवा मोदी सरकार युवा शक्ति युवाओं को रोजगार रोजगार अवसर रोजगार मेला रोजगार योजना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सरकारी नौकरी स्किल डेवलपमेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSouth Eastern रेलवे के यात्रियों की सुविधा के लिए अजय राय ने उठाई आवाज
    Next Article दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, छह सफाई कर्मचारियों की मौ’त

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.