Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा बनें, पीएम मोदी ने की अपील
    देश

    स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा बनें, पीएम मोदी ने की अपील

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधी जयंती के अवसर पर लोगों से स्वच्छता मुहिम में भाग लेने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, “गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता आभियान का हिस्सा बना. मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें. आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी.” इस पहल के तहत, पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने आसपास की सफाई में योगदान दें और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं. उनका मानना है कि छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकती हैं. उन्होंने कहा कि आज स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम किया है.’’

    बता दें कि महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. उन्होंने इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी.

    10वर्ष गांधीजयंती जागरूकता प्रधानमंत्रीमोदी बदलाव युवाओंकीभागीदारी सफाई सफाई_मुहिम समाज सलाम सामूहिक_प्रयास स्वच्छता स्वच्छताआभियान स्वच्छभारत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSurya Grahan 2024: आज कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण
    Next Article Babar Azam Resigns Captaincy: बाबर आजम ने छोड़ी वनडे व T20 की कप्तानी, पाकिस्तान टीम का अगला कप्तान कौन?

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.