Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा : अंबे माइनिंग प्राईवेट लिमिटेड के खिलाफ पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, महाप्रबंधक को लिखा पत्र
    झारखंड

    चतरा : अंबे माइनिंग प्राईवेट लिमिटेड के खिलाफ पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, महाप्रबंधक को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2023Updated:January 12, 2023No Comments6 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा। अवैध खनन और टेरर फंडिंग मामले में बदनाम सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इस बार परियोजना के विवादों में घिरने का कारण अवैध माइनिंग और टेरर फंडिंग नहीं है, बल्कि इसमें कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग प्राईवेट लिमिटेड द्वारा परियोजना के भीतर कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहनों व मशीनों में चोरी और कालाबाजारी के डीजल का अवैध उपयोग कर केंद्र और राज्य सरकार समेत सीसीएल को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला है। दरअसल चतरा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने दो दिन पूर्व कानपुर से धनबाद के लिए निकली अवैध डीजल लदे दो टैंकरों को सिमरिया थाना क्षेत्र में पकड़ा था। सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम के दस्तावेज पर निकले इन टैंकरों को धनबाद जाना था। लेकिन यह दोनों टैंकर धनबाद ना जाकर चतरा के टंडवा में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना भेजी जा रही थी। जहां संचालित वाहनों और मशीनों में इस कालाबाजारी और चोरी के डीजल की खपत होनी थी। इसका खुलासा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ही किया था। अंबे माइनिंग के इस काले करतूत का खुलासा तब हुआ था जब इंडियन ऑयल के ब्लैक लिस्टेड टैंकर में रिलायंस कंपनी का डीजल लोड होने के दस्तावेज वाहनों से पकड़े गए थे। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय के नियमों के अनुसार इंडियन ऑयल के टैंकर में किसी भी परिस्थिति में रिलायंस का डीजल लोड नहीं हो सकता। और ना ही इंडियन आयल का डीजल रिलायंस के टैंकर में..? बावजूद आम्रपाली कोल परियोजना के अधिकारियों की मिलीभगत से आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न कंपनियों के टैंकरों से चुराए गए डीजल के खेप को एकत्रित कर ब्लैक लिस्टेड टैंकर में लोड कर अवैध उपयोग के उद्देश्य से आम्रपाली परियोजना लाया जा रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़कर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सिमरिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। साथ ही इस पूरे मामले में अंबे माइनिंग के विरुद्ध प्राथमिकी को लेकर एसोसिएशन की ओर से पुलिस को आवेदन भी दिया गया था। सिमरिया पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध डीजल लदे दोनों टैंकरों को जप्त कर, कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा सीसीएल के अलावे पेट्रोलियम मंत्रालय और सेल टैक्स विभाग से भी टैंकरों से जप्त दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है।

    करार से 26 रुपया ज्यादा सीसीएल से वसूल रही अंबे माईनिंग, खर्च महज 50 रुपया:- सीसीएल के अम्रपाली कोल परियोजना में चोरी के डीजल की कालाबाजारी और अवैध आपूर्ति के इस पूरे मामले को लेकर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम सिंह ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माईनिंग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। महाप्रबंधक को भेजे गए त्राहिमाम पत्र में एसोसिएशन के चतरा जिला अध्यक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी कार्य के आवंटन से पूर्व सीसीएल के द्वारा कंपनियों को स्थानीय डीजल मूल्य के आधार पर कार्य आवंटन होता है। इतना ही नहीं डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी होने की स्थिति में नए दर के अनुरूप आउटसोर्सिंग कंपनियों को सीसीएल के द्वारा भुगतान भी किया जाता है। बावजूद निरंतर अनैतिक कार्यों में संलिप्त रहने वाली कंपनी अंबे माइनिंग के द्वारा सीसीएल कर्मियों से मिलीभगत कर परियोजना क्षेत्र में चोरी के अवैध डीजल की आपूर्ति कर केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ सीसीएल को भी प्रतिमाह करोड़ों के राजस्व का भारी-भरकम नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अंबे माइनिंग के पदाधिकारियों के इस घिनौने षड्यंत्र में आम्रपाली परियोजना के अधिकारियों की भी गहरी संलिप्तता है। शुभम सिंह ने पत्र में कहा है कि सीसीएल के द्वारा कार्य आवंटन से पूर्व आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ 70 रुपया प्रति लीटर वैध डीजल का उपयोग करने को ले एकरार हुआ था। जिसका भुगतान सीसीएल प्रबंधन के द्वारा कंपनी को बड़े हुए नए दर 96 रुपया प्रति लीटर के आधार पर हो रहा है। बावजूद अपनी आदतों से परेशान अंबे माइनिंग के अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से एकत्रित नकली केमिकल युक्त 50 रूपये लीटर वाले अवैध डीजल का उपयोग परियोजना में कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। जिससे सरकार को प्रतिमाह लगभग डेढ़ सौ करोड़ से अधिक के राजस्व का रिकार्ड नुकसान हो रहा है।

    जांच के आधार पर अंबे माइनिंग से हर्जाने के साथ हो नुकसान की राशि की वसूली

    महाप्रबंधक को भेजे गए पत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अंबे माइनिंग के अधिकारियों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार को आर्थिक आघात पहुंचाने की रची गई घिनौनी साजिश के पर्दाफाश को ले जांच कमेटी का गठन करने की मांग की है। साथ ही जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी आउटसोर्सिंग कंपनी से नुकसान की राशि हर्जाने के साथ वसूलने की भी मांग की है। ताकि भविष्य में कोई भी कंपनी कोल परियोजना में गड़बड़ी और गबन कर सरकार को राजस्व का घाटा देने से पूर्व एक बार जरूर सोचें।

    पूर्व से विवादों में है अंबे माईनिंग, सीबीआई में दर्ज है एफआईआर

    शुभम सिंह ने आरोप लगाया है कि आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग केंद्र और राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान देकर यहां से होने वाले कमाई से देश विरोधी शक्तियों को बढ़ावा दे रही है। इस कंपनी द्वारा सरकार और सीसीएल को वैट समेत अन्य राजस्व में दिए गए नुकसान समेत अन्य गैर-कानूनी करतूतों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा पूर्व से ही किया जा रहा है। पूर्व में 83 करोड़ के गबन की एक जांच के बाद सीबीआई ने भी इस कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआईए समेत अन्य राष्ट्रीय जांच एजेंसियों के भी रडार पर यह कंपनी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसी कंपनी के घिनौनी साजिश के शिकार आम्रपाली कोल परियोजना के पूर्व जीएम एके ठाकुर हुए हैं। जो टेरर फंडिंग मामले में होटवार मे जेल की हवा खा रहे हैं।

    कोयला मंत्री और कोल मंत्रालय के अधिकारियों को भी भेजी गई चिट्ठी

    सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग के द्वारा चोरी के डीजल की कालाबाजारी और अवैध आपूर्ति के आरोपों के मामले की शिकायत पत्र चतरा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने कोयला मंत्री, वित्त मंत्री व मुख्यमंत्री के साथ-साथ कोयला मंत्रालय के वरीय अधिकारियों को भी भेजा है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किशुन दास, डीसी एसपी और अम्रपाली कोल परियोजना के अधिकारियों को भी प्रेषित किया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो पुलिस ने बाइक की चोरी खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article 12 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.