Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खतरनाक बांस के पुल पर लोग चलने को मजबूर, हादसे की बनी रहती है आशंका
    जोहार ब्रेकिंग

    खतरनाक बांस के पुल पर लोग चलने को मजबूर, हादसे की बनी रहती है आशंका

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट से महज 2 किलोमीटर दूर नगर निगम के वार्ड नंबर 50 के नदी दीपा टोला में आज भी लोग जंगली जीवन जीने को मजबूर हैं। इस टोला में आदिवासियों की लगभग 50 घरें हैं, लेकिन आज भी इन्हें कठीन समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।

    बस्ती के लोग लंबे समय से नदी पर पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि लोगों को जान जोखिम में डालकर इस पार से उस पार आना-जाना न करना पड़े, लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। चुनाव के समय नेता इस टोला में पहुंचते हैं और जल्द नदी पर पुलिया बनाने की बात कहते हैं लेकिन उनके किए वादे कभी पूरी नहीं हो सके हैं। राज्य गठन के करीब 20 होने वाले हैं, लेकिन इस नदी पर आजतक पुलिया का निर्माण नहीं किया गया। बांस के बने इस पुल से नदी पार करने के बाद जब आप इस बस्ती में पहुंचेंगे तो आपको यहां की हकीकत का पता चलेगा।

    आज भी इस बस्ती में रहने वाले लोग विकास के नाम से काफी दूर है। बस्ती के लोग आस भी इस आस में हैं कि कोई तो ऐसी सरकार या सरकार अधिकारी यहां पहुंचेगे और इस पुलिया को बनवाएं। अपनी जान जोखिम में डालकर छोटे-छोटे बच्चे इसी पुल से होकर स्कूल जाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो सबसे ज्यादा दिक्कत बस्ती के लोगों को बारिश के दिनों में होती है जब पुलिया पानी के बहाव में बह जाता है और उस दौरान कोई बीमार पड़ता है।

    नदी पार के उस पार महज कुछ ही दूरी पर झारखंड हाई कोर्ट और नेपाल हाउस सचिवालय है. स्कूली बच्चे भी इसी पुल के जरिए जान जोखिम में डालकर रोज स्कूल से घर आना-जाना करते हैं। बरसात के दिनों में जब नदी में पानी भर जाता है तो यहां के लोग हुंडरू होते हुए लंबी दूरी तय कर डोरंडा आते है जो यहां से करीब 7 किलोमीटर पड़ता है। यह बस्ती हटिया विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां से बीजेपी के विधायक नवीन जायसवाल चुनाव जीते हैं।

    लोगों का कहना है कि हमेशा कि तरह चुनाव के समय इस बार भी नेता वोट मांगने पहुंचे थे और वादे भी किए थे कि जल्द पुल का निर्माण करा दिया जाएगा, लेकिन चुनाव के बाद दोबोारा यहां नहीं पहुंचे। पुल के निर्माण को लेकर निगम के मेयर आशा लाकड़ा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रांची के कई वार्ड में नदी पड़ते हैं और उसपर पुल का निर्माण कराया जाना है, ताकि वहां के लोगों को आने-जाने में अधिक दूरी का सामना नहीं करना पड़े. हालांकि मेयर आशा लाकड़ा का कहना है कि वार्ड नंबर 50 के हुंडरू नदी के किनारे आदिवासियों के बस्ती है वहां पर भी जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड : कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बाद भी लोग नहीं कर रहे सामाजिक दूरियों का अनुपालन
    Next Article एनआईए ने केरल सोना तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज की

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.