Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नए साल की तैयारी में पटना जू अलर्ट, ठंड से बचाव के लिए जानवरों को स्पेशल ट्रीटमेंट
    बिहार

    नए साल की तैयारी में पटना जू अलर्ट, ठंड से बचाव के लिए जानवरों को स्पेशल ट्रीटमेंट

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : नए साल के मौके पर पटना जू में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जू प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। 1 जनवरी को टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं, हालांकि दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा। ठंड बढ़ने के कारण पटना जू में जानवरों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शीतलहर से बचाने के लिए 25 से ज्यादा हीटर लगाए गए हैं। शेर और बाघ के नाइट हाउस में लकड़ी के प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं ताकि वे ठंडे फर्श पर न बैठें। सांपों के केज में कंबल और हाई वोल्टेज बल्ब लगाए गए हैं।

    जानवरों के खान-पान में बदलाव

    ठंड के मौसम में मांसाहारी जानवरों के भोजन में बढ़ोतरी की गई है। बाघों को अब रोजाना करीब 70 किलो मांस दिया जा रहा है, जो सामान्य दिनों में 50 किलो होता है। पटना जू में फिलहाल 7 बाघ और 1 शेर है। हाथियों को सरसों के तेल से नियमित मालिश दी जा रही है और उन्हें गन्ना, फल व उबला धान खिलाया जा रहा है। चिंपांजी को च्यवनप्राश, शहद, गुड़ की खीर और फल दिए जा रहे हैं। भालू के आहार में शहद, अंडा और गन्ना शामिल है। बंदर, लंगूर और गिब्बन को कंबल दिए गए हैं। पक्षियों को मूंगफली, चना, लहसुन और गाजर खिलाई जा रही है ताकि उन्हें गर्मी मिल सके।

    गर्म पानी और 24 घंटे निगरानी

    जानवरों के पीने और नहाने के लिए हल्का गर्म पानी दिया जा रहा है। नाइट हाउस की खिड़कियों को पुआल और बांस से ढका गया है ताकि ठंडी हवा अंदर न जाए। सभी जानवरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

    1 जनवरी को ये सुविधाएं रहेंगी बंद

    नए साल के दिन पटना जू में मॉर्निंग वॉक, बोटिंग, बैटरी गाड़ी, मछली घर, निशाचर घर और 3डी थिएटर बंद रहेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही एंट्री मिलेगी। पास से प्रवेश नहीं होगा, टिकट दिखाना अनिवार्य होगा।

    टिकट के बढ़े दाम

    1 जनवरी को वयस्कों के लिए टिकट 50 की जगह 150 रुपये और 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 20 की जगह 60 रुपये होगी। यह बढ़ी हुई दरें सिर्फ 1 जनवरी के लिए लागू रहेंगी। भीड़ को संभालने के लिए दोनों गेट पर कुल 10 अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे।

    Also Read : रांची समेत आसपास के जिलों के नए टोले-मुहल्लों में पहुंचेगी सरकारी बिजली

    and care for elephants. special diet for lions and tigers Special preparations are underway at Patna Zoo for the New Year Special preparations for winter: 25 heaters in Patna Zoo with special arrangements made to protect the animals from the cold. जानवरों के लिए ठंड से बचाव के विशेष इंतजाम नए साल पर पटना जू में खास तैयारी शेर-बाघ की डाइट और हाथियों की देखभाल सर्दियों में खास तैयारी : पटना जू में 25 हीटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची और आसपास के जिलों के नए टोले-मुहल्लों तक पहुंचेगी बिजली, मुजी योजना से रोशन होंगे इलाके
    Next Article जेपीएससी 2026 की शुरुआत में आयोजित करेगा चार भर्ती परीक्षाएं, 413 पदों पर होगी नियुक्ति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.