Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेपीएससी 2026 की शुरुआत में आयोजित करेगा चार भर्ती परीक्षाएं, 413 पदों पर होगी नियुक्ति
    झारखंड

    जेपीएससी 2026 की शुरुआत में आयोजित करेगा चार भर्ती परीक्षाएं, 413 पदों पर होगी नियुक्ति

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC  
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में चार नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इन परीक्षाओं के माध्यम से राज्य प्रशासन, वन विभाग और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कुल 413 सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया है और परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर लिए गए हैं। ये परीक्षाएं जनवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। दो परीक्षाएं जनवरी और फरवरी में होंगी, जिनके लिए राजधानी रांची में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    इन नियुक्तियों के बाद राज्य की प्रशासनिक और सेवा व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति से प्रशासनिक निर्णय लेने की क्षमता और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। वन विभाग में एफआरओ और एसीएफ के कुल 248 पदों पर बहाली से जंगलों और पर्यावरण की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं 137 होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

    सीमित डिप्टी कलेक्टर परीक्षा के माध्यम से 28 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए आवेदन इसी वर्ष जनवरी में आमंत्रित किए गए थे। यह परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी, जिसके लिए रांची में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    वन क्षेत्र पदाधिकारी यानी एफआरओ के 170 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन 29 जुलाई से 30 अगस्त 2024 के बीच लिए गए थे। इसकी मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 तक होगी और इसके लिए भी रांची में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    सहायक वन संरक्षक यानी एसीएफ के 78 पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा 6, 7, 8 और 9 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन 29 जुलाई से 30 अगस्त 2024 के बीच जमा किए गए थे। एक ही केंद्र पर लगभग एक हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

    होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी के 137 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 5, 6 और 7 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब दो हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

    JPSC will conduct four recruitment examinations in early 2026 with appointments to be made for 413 posts.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए साल की तैयारी में पटना जू अलर्ट, ठंड से बचाव के लिए जानवरों को स्पेशल ट्रीटमेंट
    Next Article रांची के कांके रोड पर दुकान में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.