Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसन में बीती देर रात अचानक आग लग गई। दुकान बंद होने के बाद अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और थोड़ी ही देर में आग की लपटें बाहर आने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके कारण पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकानदार और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम स्पॉट पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखी सारी दवाइयां जलकर नष्ट हो चुकी थीं। पुलिस के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लग सकती है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
Also Read : जेपीएससी 2026 की शुरुआत में चार भर्ती परीक्षाएं करेगा आयोजित, 413 पदों पर होगी नियुक्ति


