Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना यूनिवर्सिटी : स्लाइड अप प्रक्रिया में परेशानी, 25 जून तक बढ़ी समय सीमा
    बिहार

    पटना यूनिवर्सिटी : स्लाइड अप प्रक्रिया में परेशानी, 25 जून तक बढ़ी समय सीमा

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यूनिवर्सिटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद स्लाइड अप प्रक्रिया में कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्लाइड अप के लिए समय सीमा को 25 जून, 2025 की शाम 4 बजे तक बढ़ा दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला लेने वाले कुछ छात्र स्लाइड अप प्रक्रिया को ठीक से समझ नहीं पाए, जिसके कारण वे इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके और स्लाइड अप से वंचित रह गए। इसे ध्यान में रखते हुए, पहली मेरिट लिस्ट में नामांकित छात्रों को दूसरी मेरिट लिस्ट के छात्रों के साथ एक बार फिर स्लाइड अप का अवसर दिया जा रहा है।

    छात्रों ने डीन से की थी शिकायत

    दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद करीब 100 छात्र डीन कार्यालय पहुंचे और मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत की। छात्रों ने बताया कि स्लाइड अप करने के बावजूद लगभग 300 छात्रों का स्लाइड अप नहीं हुआ और उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट में वही कॉलेज आवंटित हुआ, जो पहली मेरिट लिस्ट में मिला था। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। कई मामलों में, एक बार स्लाइड अप करने के बाद भी वेबसाइट पर दोबारा स्लाइड अप का विकल्प दिखाई दे रहा था।

    2049 छात्रों ने लिया था पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला

    पटना यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-29 के लिए स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी, जिसमें 2049 छात्रों ने विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लिया था। सबसे अधिक दाखिले मगध महिला कॉलेज में हुए, जहां 495 छात्रों ने नामांकन कराया। इसके अलावा, बीएन कॉलेज में 467, पटना कॉलेज में 457, पटना साइंस कॉलेज में 371 और वाणिज्य महाविद्यालय में 259 छात्रों का दाखिला हुआ। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे स्लाइड अप प्रक्रिया को समय पर पूरा करें और किसी भी तकनीकी समस्या के लिए डीन कार्यालय से संपर्क करें।

    Also Read : 25 जून को खुलेगा HDB फाइनेंशियल का IPO… जानें प्राइस बैंड, GMP और निवेश से जुड़ी अहम बातें

    25 जून 2025 admission process admission update Bihar Education college admission deadline extended four-year course Higher Education June 25 2025 Merit List Patna University Patna University Admission second merit list slide-up date slide-up process student issues Undergraduate Admission university administration University News उच्च शिक्षा एडमिशन अपडेट कॉलेज एडमिशन चार वर्षीय कोर्स छात्र समस्याएं दाखिला प्रक्रिया दूसरी मेरिट लिस्ट पटना यूनिवर्सिटी पटना यूनिवर्सिटी एडमिशन बिहार शिक्षा मेरिट लिस्ट यूनिवर्सिटी न्यूज यूनिवर्सिटी प्रशासन समय सीमा बढ़ी स्नातक दाखिला स्लाइड अप डेट स्लाइड अप प्रक्रिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 जून को खुलेगा HDB फाइनेंशियल का IPO… जानें प्राइस बैंड, GMP और निवेश से जुड़ी अहम बातें
    Next Article गृह मंत्री अ‍मित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, माओवाद विरोधी रणनीति को मजबूत करने पर जोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.