Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अलर्ट : 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा सर्किल रेट
    बिहार

    जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अलर्ट : 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा सर्किल रेट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रजिस्ट्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : अगर आप पटना में जमीन खरीदने या रजिस्ट्री कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 1 अप्रैल से नई बाजार मूल्य दर (एमवीआर) लागू होने जा रही है। इसके तहत सर्किल रेट में 80 से 90 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ इलाकों में तो दरें तीन गुना तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिला निबंधन कार्यालय ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। मूल्यांकन समिति की बैठक हो चुकी है और अलग-अलग अंचलों का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।

    क्या बोले अधिकारी?

    जिला निबंधन पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि नई एमवीआर दर 1 अप्रैल से लागू होगी। हर इलाके का सर्किल रेट अलग-अलग तय किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि जहां मौजूदा सर्किल रेट बाजार मूल्य से ज्यादा है, वहां उसे संतुलित किया जाएगा। लेकिन जहां बाजार कीमत ज्यादा है और सर्किल रेट कम, वहां भारी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

    किन इलाकों में बढ़ सकती है ज्यादा दर?

    फिलहाल बोरिंग रोड का सर्किल रेट सबसे ज्यादा है करीब 40 लाख रुपये प्रति कट्ठा। इसके अलावा नाला रोड, बेली रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, सगुना मोड़ और गोला रोड मोड़ जैसे इलाकों में पहले से ही ऊंचा सर्किल रेट लागू है। वहीं नौबतपुर (बिक्रम अंचल) और बाढ़ अनुमंडल के कई इलाकों में अभी सर्किल रेट अपेक्षाकृत कम है, जहां बड़ी बढ़ोतरी संभव है।

    किन अंचलों का हो चुका है सत्यापन?

    प्रशासन के मुताबिक बाढ़ के पांच अंचल, फतुहा के तीन, पालीगंज के तीन, बिक्रम के तीन और पटना सदर के 72 वार्डों का सत्यापन किया जा चुका है। अब पूरे जिले में मौजूदा बाजार दर के हिसाब से नई दरें तय की जा रही हैं।

    रजिस्ट्री कराने वालों की लगी भीड़

    नई एमवीआर लागू होने की खबर के बाद रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ बढ़ गई है। पटना जिला निबंधन कार्यालय में रोजाना करीब 150 लोग जमीन की रजिस्ट्री करा रहे हैं। दिसंबर 2025 से रजिस्ट्री की संख्या में खासा इजाफा देखा गया है। ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के बाद प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी हो गई है। लेकिन लोग चाहते हैं कि 1 अप्रैल से पहले ही रजिस्ट्री करा लें, ताकि बढ़ी हुई दरों का अतिरिक्त बोझ न उठाना पड़े।

    राजस्व वसूली में पटना सबसे आगे

    राजस्व के मामले में भी पटना जिला राज्य में अव्वल बताया जा रहा है। जिले को 1500 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक 1100 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। पटना सदर को 725 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से शहरी क्षेत्र से 550 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक रोजाना तीन से चार करोड़ रुपये तक राजस्व की प्राप्ति हो रही है।

    क्या पड़ेगा असर?

    विशेषज्ञों का मानना है कि सर्किल रेट बढ़ने से सरकार को ज्यादा राजस्व मिलेगा। लेकिन जमीन खरीदने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। रियल एस्टेट बाजार में भी इसका असर दिख सकता है खासकर उन इलाकों में जहां दरों में बड़ी छलांग लगने वाली है।

    Also Read : झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली : दोपहर में तपिश तो शाम को ठंडक

    Bailey Road Boring Road Circle Rate District Registration Office land registry Market Value Rate MVR Naubatpur Patliputra Colony patna Patna Sadar Property Rate Bihar Ravi Ranjan Real Estate Patna Revenue Collection एमवीआर जमीन रजिस्ट्री जिला निबंधन कार्यालय नौबतपुर पटना पटना सदर पाटलिपुत्र कॉलोनी प्रॉपर्टी रेट बिहार बाजार मूल्य दर बेली रोड बोरिंग रोड रवि रंजन राजस्व संग्रह रियल एस्टेट पटना सर्किल रेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम की आंख-मिचौली : दोपहर में तपिश तो शाम को ठंडक
    Next Article 103 पदों की भर्ती वाली JPSC परीक्षा की तारीख बदली, जानिए नया शेड्यूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.