Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»राजनीति»राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में सजा पटना, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    राजनीति

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में सजा पटना, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2026Updated:February 9, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नितिन नबीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपने गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना पहुंच रहे हैं। यह उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला बिहार दौरा है और इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखा जा रहा है। पटना में उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं और पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है। पार्टी के लोग इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।

    बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

    पटना के बापू सभागार में नितिन नबीन के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में प्रदेश भर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग जिलों से विशेष बसों और व्यवस्थाओं का इंतजाम किया है।

    पटना सजा–धजा, स्वागत के लिए तैयार

    जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर बापू सभागार तक पोस्टर, बैनर और तोरण द्वार लगाए गए हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर पार्टी के झंडे और स्वागत संदेश नजर आ रहे हैं। हर तरफ पार्टी कार्यकर्ता तैयार खड़े हैं और राजधानी की सड़कों पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

    प्रदेश कार्यालय में हुई अहम बैठक

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया ने की। बैठक में तय किया गया कि दूसरे जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उनके ठहरने, खाने-पीने और आवागमन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे नितिन नवीन

    प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि समारोह में राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश देंगे। संजय सरावगी ने इसे सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि पूरे बिहार के लिए यह सम्मान की बात है कि 45 वर्षीय नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।

    दो दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रम

    अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नबीन कई संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Also Read : धनबाद रूट पर कई मेमू ट्रेन रद्द, रोजाना सफर करने वाले परेशान

    Bihar Bihar Politics Bjp BJP News BJP Tour felicitation ceremony National President Nitin Naveen Organization Party Program patna Politics workers अभिनंदनसमारोह कार्यकर्ता नितिननवीन पटना पार्टीकार्यक्रम बिहार भजपादौर भाजपा राजनीति राष्ट्रीयअध्यक्ष संगठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद रूट पर कई मेमू ट्रेन रद्द, रोजाना सफर करने वाले परेशान
    Next Article मानगो मेयर चुनाव : कांग्रेस ने जेबा खान को पार्टी से किया निलंबित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.