Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : कोरोना संक्रमितों की संख्या 74, 37 मरीज हुए स्वस्थ
    बिहार

    बिहार : कोरोना संक्रमितों की संख्या 74, 37 मरीज हुए स्वस्थ

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2020Updated:April 16, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। तमाम जोखिमों के बावजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कर्तव्यपरायणता तथा परिवार के सदस्यों को जिंदा रखने की खातिर स्वयं की जिजीविषा की बदौलत बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित 74 मरीजों में से 37 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज यहां बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74 है जबकि इनमें से 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 34 सक्रिय मामले हैं जबकि एक मुंगेर जिले के चौरंबा निवासी एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
    श्री कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना संक्रमण से कुल 12 जिले प्रभावित हैं। कोरोना हॉटस्पॉट बने सीवान में 29 मरीज संक्रमित हुए, जिनमें से 12 ठीक हो चुके हैं। वैशाली में कल देर शाम पहले संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई वहीं पटना के छह संक्रमितों में से पांच, गोपालगंज में तीन में से तीन, भागलपुर के एक, सारण के एक और लखीसराय की एक महिला मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह गोपालगंज, भागलपुर, सारण और लखीसराय में अब कोरोना पॉजिटिव एक भी मामला नहीं बचा है।
    इसी तरह नालंदा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जिनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं। बेगूसराय के आठ संक्रमित मरीजों में से एक, गया में पांच में से चार, और नवादा में तीन में से एक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, मुंगेर में आठ में से छह ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है और उनके भी शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद है।
    प्रधान सचिव ने बताया कि देश के 22 राज्यों से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, बिहार में इस वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 51.39 प्रतिशत और उसका स्थान तीसरा है। इस मामले में केरल की दर 56.33 और छत्तीसगढ़ की 51.52 जबकि पूरे देश की दर 12.15 है। वहीं, 21 राज्यों के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर 1.39 है और वह पांचवें स्थान पर है जबकि देश की दर 3.40 है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ :एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सली गिरफ्तार
    Next Article रांची : हिंदपीढ़ी के सभी एग्जिट प्वाइंट को किया गया सील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.