Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी किया सत्र 2025-26 का खेल कैलेंडर, 5 अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
    बिहार

    पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी किया सत्र 2025-26 का खेल कैलेंडर, 5 अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाटलिपुत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-26 के लिए अपने खेल कैलेंडर की घोषणा कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 अगस्त से शुरू होगा और यह 16 सितंबर तक चलेगा। खेल प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान 20 विभिन्न खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यूनिवर्सिटी की टीम का गठन राष्ट्रीय स्तर के मानकों के आधार पर किया जाएगा।

    यूनिवर्सिटी ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों, एथलेटिक्स प्रेसिडेंट्स और खेल प्रशिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने कॉलेजों में ट्रायल आयोजित कर इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन करें। चयनित खिलाड़ियों को परिचय पत्र, आधार कार्ड और मैट्रिक प्रमाण-पत्र की सत्यापित फोटोकॉपी जमा करनी होगी। यूनिवर्सिटी की टीम का गठन इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के आधार पर ही होगा।

    खेल कैलेंडर 2025-26 का विवरण :

    क्रिकेट (पुरुष)

    • आयोजक कॉलेज: एएन कॉलेज, पटना
    • तिथि: 5-6 अगस्त

    जूडो (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: एएन कॉलेज, पटना
    • तिथि: 7-8 अगस्त

    फुटबॉल (पुरुष)

    • आयोजक कॉलेज: एएनएस कॉलेज, बाढ़
    • तिथि: 11-12 अगस्त

    कबड्डी (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: बीएस कॉलेज, दानापुर
    • तिथि: 13-14 अगस्त

    बैडमिंटन (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: नालंदा कॉलेज, बिहार शरीफ
    • तिथि: 11-12 अगस्त

    खो-खो (पुरुष)

    • आयोजक कॉलेज: डिग्री कॉलेज, राजगीर
    • तिथि: 13-14 अगस्त

    कराटे (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस, पटना
    • तिथि: 18-19 अगस्त

    शतरंज (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस, पटना
    • तिथि: 20 अगस्त

    मुक्केबाजी (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: आरएलएसवाई कॉलेज, बख्तियारपुर
    • तिथि: 21-22 अगस्त

    ताइक्वांडो (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: जेडी वीमेंस कॉलेज, पटना
    • तिथि: 23-25 अगस्त

    खो-खो (महिला)

    • आयोजक कॉलेज: श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना
    • तिथि: 26-27 अगस्त

    बास्केटबॉल (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: टीपीएस कॉलेज, पटना
    • तिथि: 28-29 अगस्त

    वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: एसजीजीएस कॉलेज, पटना सिटी
    • तिथि: 29-30 अगस्त

    टेबल टेनिस (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: गंगा देवी महिला कॉलेज, पटना
    • तिथि: 7-8 सितंबर

    एथलेटिक्स (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: एएनएस कॉलेज, बाढ़
    • तिथि: 1-2 सितंबर

    रग्बी, फुटबॉल (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: एएनएस कॉलेज, बाढ़
    • तिथि: 3-4 सितंबर

    कुश्ती (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: आरएलएसवाई कॉलेज, बख्तियारपुर
    • तिथि: 8-9 सितंबर

    शूटिंग (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: आरएलएसवाई कॉलेज, बख्तियारपुर
    • तिथि: 10-11 सितंबर

    वॉलीबॉल (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: आरआरएस कॉलेज, मोकामा
    • तिथि: 12-13 सितंबर

    बॉल बैडमिंटन (पुरुष, महिला)

    • आयोजक कॉलेज: जेएनएल कॉलेज, खगौल
    • तिथि: 15-16 सितंबर

    पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों से अपील की है कि वे अपने खिलाड़ियों को समय पर तैयार करें और निर्धारित तिथियों पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि यूनिवर्सिटी स्तर पर एक मजबूत खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।

    Also Read : शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, एफपीआई की बिकवाली से निवेशकों की चिंता बढ़ी

    5 अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं competitions will start from August 5 Patliputra University released the sports calendar for the session 2025-26 पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी किया सत्र 2025-26 का खेल कैलेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे
    Next Article झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    Latest Posts

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.