Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद: जामा मस्जिद परिसर में तेज आवाज के साथ बना गोफ, लोगों में दहशत
    झारखंड

    धनबाद: जामा मस्जिद परिसर में तेज आवाज के साथ बना गोफ, लोगों में दहशत

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। जिले के सिजुआ क्षेत्र के जोगता में सोमवार को हुई गोप व भू-धंसान की घटना से अभी लोग उबर भी नहीं पाये थे कि गुरुवार तड़के 22/12 स्थित जामा मस्जिद परिसर में गोफ की घटना घटित हो गई। जिससे लोगों में दहशत है।

    बुधवार रात इलाके में हुई जोरदार बारिश के बाद जब गांव के लोग घरों में सोये थे, गुरुवार तड़के जोरदार आवाज से सबकी नींद टूट गयी। लोग मस्जिद के समीप गये तो देखा कि मस्जिद की चारदीवारी के अंदर बड़ा सा गोफ हो गया है, जिसमें मस्जिद की सीढ़ी का आधा हिस्सा जमींदोज हो गया। सुबह होने पर लोगों ने इसकी जानकारी मोदीडीह कोलियरी प्रबंधन को दी।

    स्थानीय लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति रोष है। लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल जानबूझकर पुनर्वास कार्यों में लापरवाही बरत रही है। इसके पीछे उनकी मंशा है कि बार-बार गोफ की घटना होती रहे ताकि 22/12 के लोग डर कर स्वयं पलायन कर जाएं। जिससे बीसीसीएल को पुनर्वास की जरूरत न पड़े।

    डेंजर जोन के रूप में चिन्हित 22 /12 तेतुलमुढी में गोफ और जमींदोज होने की घटनाएं नई बात नहीं है। इसके पूर्व यहां हुई अनेकों गोप की घटनाओं में छोटी मस्जिद के लोगों का आवास जमींदोज हो चुका है। यही नहीं, एक बार बुजुर्ग महिला भी जमींदोज हो गयी थी, जिसे काफी प्रयास के बाद बचाया जा सका था।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट के नये भवन परिसर में आज सर्वधर्म प्रार्थना सभा
    Next Article पलामू : पांकी- मेदिनीनगर मख्य पथ पर ट्रक ने दो बाइक सवार नाबालिग की रौंदा, दोनों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.