Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 11:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दौड़ा पाकुड़, युवाओं ने शतप्रतिशत मतदान की ली शपथ
    झारखंड

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दौड़ा पाकुड़, युवाओं ने शतप्रतिशत मतदान की ली शपथ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : 75वें गणतंत्र दिवस के पूर्व जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. मैराथन दौड़ की शुरूआत गुरुवार को सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क स्थित वीआईपी रोड से हुई. दौड़ को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मैराथन में काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. मैराथन दौड़ वीआईपी रोड से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से वीआईपी रोड आकर समाप्त हुई.

    प्रतिभागियों के साथ उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं उनकी रुचि बरनवाल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हरवंश पंडित समेत अन्य पदाधिकारी भी इस मैराथन दौड़ में शामिल हुए. मैराथन में प्रथम स्थान दुमका निवासी ब्रेंटियस मरांडी ने अर्जित की. वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः पाकुड़िया निवासी सुनील टुडु एवं जंगीपुर निवासी अर्जुन रविदास ने अर्जित की.

    मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है. समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा.

    मैराथन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी. वह इस आयोजन को लेकर काफी खुश थे. कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संघों एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जाता है. इस बार भी इसका आयोजन किया गया. प्रथम स्थान अर्जित करने वाले टोनाय मुर्मू को बतौर पुरस्कार साइकिल दिया गया. वहीं अन्य दोनों द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले धावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इसके अलावा उपायुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दिलाई शपथ

    मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, प्रशासक, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा व अन्य पदाधिकारी समेत जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Pakur Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजगदीश शेट्टार की भाजपा में दोबारा एंट्री, 7 महीने पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल
    Next Article बेटे ने धारदार हथियार से कर दी पिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026
    झारखंड

    JAC बोर्ड रिजल्ट: रांची के सनी वर्मा बने झारखंड टॉपर, 99.60% अंकों के साथ लहराया परचम

    April 23, 2026
    Latest Posts

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026

    JAC बोर्ड रिजल्ट: रांची के सनी वर्मा बने झारखंड टॉपर, 99.60% अंकों के साथ लहराया परचम

    April 23, 2026

    झारखंड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, TATA AIG से करार

    April 23, 2026

     एसआईआर पर सियासी घमासान: भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाया मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.