Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 11:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ नगर परिषद चुनाव : साफ-सफाई, सड़क और सुरक्षा के मुद्दों के साथ प्रत्याशी मैदान में
    झारखंड

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव : साफ-सफाई, सड़क और सुरक्षा के मुद्दों के साथ प्रत्याशी मैदान में

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur (Mitthu Yadav) : नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। कुरुक्षेत्र मैदान में उस वक्त हलचल और बढ़ गई, जब कुल 10 प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। मैदान में ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज सुनाई दी। सीमा सोनी भगत, नीता पांडे, मुकुल भट्टाचार्य, सुनीता देवी और शबरी पाल समेत अन्य उम्मीदवार चुनावी रथ पर सवार होकर मैदान पहुंचे। समर्थकों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

    नगर

    विकास के वादों की बरसात

    मैदान में पहुंचकर प्रत्याशियों ने जनता से सीधा संवाद किया। सभी ने शहर की बुनियादी समस्याओं साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और बिजली को अपनी प्राथमिकता बताया। उम्मीदवारों ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो नगर परिषद क्षेत्र को आदर्श शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कुछ प्रत्याशियों ने युवाओं के रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को भी अपने एजेंडे में शामिल करने की बात कही।

    दिनभर रही गहमागहमी

    कुरुक्षेत्र मैदान दिनभर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। समर्थकों की भीड़, झंडे-बैनर और गाड़ियों के काफिले से माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया। आम लोग भी बड़ी संख्या में मैदान पहुंचे, ताकि प्रत्याशियों को करीब से देख सकें और उनकी बातें सुन सकें।

    नगर

    मुकाबला होगा दिलचस्प

    इस बार नगर परिषद चुनाव को लेकर मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। अलग-अलग वार्डों और सामाजिक समीकरणों को लेकर प्रत्याशी अपनी-अपनी रणनीति में जुटे हैं।

    Also Read : गुमला के बसिया में स्कूल ऑटो पलटा, 9 वर्षीय बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर

    Jharkhand Municipal Council Elections Mukul Bhattacharya Municipal Council elections Neeta Pandey Seema Soni Bhagat Shabri Pal Sunita Devi झारखंड नगर परिषद चुनाव नगर परिषद चुनाव नीता पांडे मुकुल भट्टाचार्य शबरी पाल सीमा सोनी भगत सुनीता देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो सड़क हादसों से दहला कोडरमा, महिला की मौत, युवक जख्मी
    Next Article बाबूलाल जी को मैं हल्के में लेता हूं, उनका काम सिर्फ ट्वीट करना : स्वास्थ्य मंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.