Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»PAK vs SL : बड़े अंतर की जीत ही बचाएगी इज्जत, पाकिस्तान के सामने सेमीफाइनल की कठिन चुनौती
    खेल-सिनेमा

    PAK vs SL : बड़े अंतर की जीत ही बचाएगी इज्जत, पाकिस्तान के सामने सेमीफाइनल की कठिन चुनौती

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PAK vs SL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल की राह अब पूरी तरह श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले पर टिकी हुई है। अगर पाकिस्तान आज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बड़े अंतर से जीत हासिल करता है, तो वह आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है, इसलिए यह आसान नहीं होगा।

    बारिश के कारण रद्द होने पर क्या होगा?

    अगर पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। पाकिस्तान ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक में हार और एक रद्द हुआ। इसके चलते पाकिस्तान के पास केवल एक अंक है। वहीं, श्रीलंका को अपने दोनों मैचों में हार मिली है। अगर मैच रद्द होता है, तो पाकिस्तान को एक और अंक मिल जाएगा और उनका कुल दो अंक हो जाएगा। इसके बावजूद, न्यूजीलैंड के पास पहले से ही तीन अंक हैं, इसलिए ऐसे हालात में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इसलिए पाकिस्तान के लिए बारिश से रद्द होने वाला मैच मददगार साबित नहीं होगा।

    पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा?

    पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका को छह रनों से हराना होगा। अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा कर रहा है, तो उसे श्रीलंका द्वारा निर्धारित लक्ष्य को केवल 13.1 ओवर के अंदर हासिल करना होगा। ऐसा करने से पाकिस्तान का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से आगे चले जाएगा और तीन अंकों के साथ वह सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल होगा।

    पल्लेकेले में मौसम कैसा रहेगा?

    मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की संभावना मात्र एक प्रतिशत है। यानी मैच में बारिश के कारण कोई खलल नहीं आने वाला है और पाकिस्तान को अपनी जीत पर पूरा ध्यान देना होगा।

    पाकिस्तान-श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड

    टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने बढ़त बनाए रखी है। पिछले छह मैचों पर नजर डालें तो पाकिस्तान ने चार मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका केवल दो मुकाबले जीत सकी है। इस रिकॉर्ड के आधार पर पाकिस्तान के पास मानसिक बढ़त है, लेकिन सेमीफाइनल के लिए उन्हें केवल जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर और तेज रन रेट के साथ जीत दर्ज करनी होगी।

    Also Read : झारखंड में नक्सली हिंसा पीड़ितों को राहत, तीन आश्रितों को मिली सरकारी सहायता राशि

    Cricket Update Head to Head Record Net Run-Rate New Zealand PAK vs SL Pakistan cricket team Pallekele International Cricket Stadium rain semifinal T20 World Cup 2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleKRCL Recruitment 2026 : 190 ट्रेनी अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और अंतिम तिथि
    Next Article पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, तेजप्रताप समर्थित कैंडिडेट रिंकल यादव गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.