Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की रिपोर्ट में खुलासा
    ट्रेंडिंग

    पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की रिपोर्ट में खुलासा

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2025Updated:July 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पहलगाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सेंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने बुधवार को अपनी 36वीं रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस हमले के लिए आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को जिम्मेदार ठहराया गया है।

    TRF ने पहले ली जिम्मेदारी, फिर मुकरा

    रिपोर्ट के अनुसार TRF ने हमले के दिन 22 अप्रैल को घटनास्थल की तस्वीरें जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। अगले दिन फिर दावा किया, लेकिन 26 अप्रैल को अचानक अपना बयान वापस ले लिया। TRF के प्रवक्ता अहमद खालिद ने कहा कि उनकी वेबसाइट हैक हो गई थी, इसलिए उन्हें गलत तरीके से जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद किसी अन्य संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

    लश्कर-ए-तैयबा से संबंध

    UN की रिपोर्ट में एक सदस्य देश ने दावा किया कि यह हमला पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की मदद के बिना संभव नहीं था। TRF को LeT का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है। हालांकि, एक अन्य देश ने LeT को निष्क्रिय बताकर इन दावों को खारिज किया।

    पाकिस्तान ने हटवाया TRF का नाम

    25 अप्रैल को UNSC ने हमले की निंदा में बयान जारी किया, लेकिन उसमें TRF का नाम शामिल नहीं था। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि उन्होंने दबाव डालकर TRF का नाम हटवाया था।

    अमेरिका ने TRF को आतंकी संगठन घोषित किया

    18 जुलाई को अमेरिका ने TRF को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी (SDGT) की सूची में डाला। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “TRF, लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है, जिसने पहलगाम हमले समेत कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। यह 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक हमला था।”

    विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत करते हुए X पर लिखा, “TRF पर अमेरिकी प्रतिबंध भारत-अमेरिका के आतंकवाद विरोधी सहयोग को दर्शाता है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे।”

    TRF का उदय

    TRF का गठन 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद हुआ। भारत सरकार इसे लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन मानती है, जो हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के साथ-साथ आतंकी हमलों में शामिल है।

    Also Read : CM नीतीश के आशा-ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि दोगुनी पर तेजस्वी का तंज, कहा…

    it was revealed in UN report Pahalgam attack Pahalgam attack: TRF took responsibility TRF took responsibility for Pahalgam attack पहलगाम हमला पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी पहलगाम हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली इसका खुलासा UN की रिपोर्ट में हुआ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त
    Next Article एक्टर राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर… जानें पूरा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.