Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कैमूर-रोहतास में विकास की रफ्तार, CM नीतीश करेंगे 689 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
    ट्रेंडिंग

    कैमूर-रोहतास में विकास की रफ्तार, CM नीतीश करेंगे 689 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM Nitish Kumar
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज वे कैमूर और रोहतास जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां दोनों जिलों को मिलाकर करीब 689 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

    कैमूर में करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ

    कैमूर जिले में मुख्यमंत्री 47 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 162 करोड़ रुपये की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इससे जिले में सड़क, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    रोहतास में भी विकास की बौछार

    कैमूर के बाद मुख्यमंत्री रोहतास जिले का दौरा करेंगे। यहां 321 करोड़ रुपये की लागत से 129 योजनाओं का शिलान्यास और 159 करोड़ रुपये की लागत से 179 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कुल मिलाकर दोनों जिलों में विकास कार्यों को तेज करने पर जोर रहेगा।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर जगह नजर

    मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

    जीविका दीदियों से मुलाकात और जनसंवाद

    दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वे सीधे लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

    पहले जहानाबाद और अरवल का किया था दौरा

    इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद और अरवल जिले में पहुंचे थे। वहां भी उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। जनसंवाद के दौरान उन्होंने सरकार के काम गिनाए और पिछली सरकारों पर निशाना साधा।

    Also Read : धनबाद-डीडीयू रेलखंड पर बढ़ेगी रफ्तार, सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की तैयारी

    689 Crore Projects Bihar Bihar Development News Bihar Government Schemes Foundation Stone Inauguration Jeevika Women Program Kaimur news Kaimur Rohtas Development Projects Latest Bihar News Nitish Kumar Samriddhi Yatra Nitish Kumar visit Public Interaction Bihar Rohtas news Samrat Choudhary Vijay Sinha
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद-डीडीयू रेलखंड पर बढ़ेगी रफ्तार, सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की हो रही तैयारी
    Next Article चैती छठ का आज तीसरा दिन, संध्या अर्घ्य पर बना दुर्लभ संयोग, घाटों पर उमड़ेगी आस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.