Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कुलगाम और सोपोर में 225 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, सैकड़ों हिरासत में
    देश

    कुलगाम और सोपोर में 225 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, सैकड़ों हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read20
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठिकानों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kashmir : कश्मीर घाटी में आतंक और अलगाववादी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 225 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और उत्तर कश्मीर के सोपोर जिलों में एक साथ की गई। सैकड़ों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    कुलगाम में 200 से अधिक ठिकानों पर छापे

    कुलगाम पुलिस ने पिछले चार दिनों में लगभग 400 सर्च ऑपरेशन चलाए। इस दौरान 200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई और 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। कई लोगों को एहतियातन मट्टन जेल, अनंतनाग भेजा गया। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और संदिग्ध सामग्री जब्त की गई, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

    सोपोर में 25 जगहों पर छापेमारी

    उत्तर कश्मीर के सोपोर, जैनगीर और रफियाबाद इलाकों में पुलिस ने 25 स्थानों पर छापे मारे। पुलिस के मुताबिक, जमात-ए-इस्लामी नेटवर्क को नए नामों से फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। छापेमारी में प्रिंटेड सामग्री, मोबाइल फोन, लैपटॉप और संगठन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

    लाल किला धमाके से जुड़े नेटवर्क की जांच

    दिल्ली में हुए लाल किला विस्फोट मामले की जांच भी जारी है। पुलिस ने धमाके में इस्तेमाल कार के डीलर अमित को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विस्फोटक वाहन उसी के शोरूम से खरीदा गया था। फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीना और उसके नेटवर्क “जमात-उल-मोमिनात” की भी जांच की जा रही है।

    एजेंसियों का समन्वय और कार्रवाई

    कश्मीर पुलिस, दिल्ली पुलिस, एनआईए और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या जमात-ए-इस्लामी नेटवर्क और लाल किला धमाके के बीच कोई वित्तीय या लॉजिस्टिक कनेक्शन था। अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी सिस्टमेटिक क्लीन-अप ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य घाटी में आतंकी फंडिंग और विचारधारा फैलाने वाले नेटवर्क को खत्म करना है।

     

    अलगाववादी नेटवर्क आतंकवाद आतंकी फंडिंग एनआईए कश्मीर कुलगाम खुफिया एजेंसियां घाटी सुरक्षा छापेमारी जमात-ए-इस्लामी डिजिटल सबूत दिल्ली पुलिस पुलिस कार्रवाई पूछताछ फॉरेंसिक जांच लाल किला धमाका संदिग्ध गिरफ्तारी सिस्टमेटिक क्लीन-अप सुरक्षा अभियान सोपोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के ऐतिहासिक झील का होगा सौंदर्यीकरण, आर्किटेक्ट टीम ने किया स्थल निरीक्षण
    Next Article फेसबुक से नहीं, वेबसाइटों से गायब होंगे ‘लाइक’ और ‘कमेंट’ बटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ अपडेट : मृतकों की संख्या पहुंची 1252, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता

    September 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.