Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»फेसबुक से नहीं, वेबसाइटों से गायब होंगे ‘लाइक’ और ‘कमेंट’ बटन
    देश

    फेसबुक से नहीं, वेबसाइटों से गायब होंगे ‘लाइक’ और ‘कमेंट’ बटन

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फेसबुक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आजकल लगभग हर कोई फेसबुक का इस्तेमाल करता है और पोस्ट पर लाइक और कमेंट करना आम बात है। लेकिन हाल ही में एक खबर वायरल हो रही है कि फेसबुक से लाइक और कमेंट बटन हटने वाले हैं। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है, तो जान लीजिए  ये पूरी तरह सच नहीं है। दरअसल, मेटा ने सिर्फ उन “लाइक” और “कमेंट” बटनों को हटाने का फैसला किया है, जो बाहरी वेबसाइटों (जैसे न्यूज पोर्टल या ब्लॉग्स) पर लगे होते हैं। फेसबुक ऐप या वेबसाइट (facebook.com) पर ये बटन पहले की तरह बने रहेंगे।

    कब से होगा बदलाव?

    यह बदलाव 10 फरवरी 2026 से लागू होगा। उस दिन के बाद किसी भी वेबसाइट पर फेसबुक का “लाइक” या “कमेंट” बटन दिखाई नहीं देगा।

    क्यों ले रहा है Meta ये कदम?

    मेटा का कहना है कि यह फैसला पुराने टूल्स को अपडेट करने के लिए लिया गया है। ये प्लगइन्स 10 साल से भी पुराने हैं और अब इनका इस्तेमाल बहुत कम हो रहा है।
    पहले लोग वेबसाइटों पर जाकर फेसबुक से जुड़ते थे, लेकिन अब ज्यादातर यूजर्स सीधे फेसबुक ऐप या साइट का ही इस्तेमाल करते हैं।
    साथ ही, इंटरनेट और प्राइवेसी नीतियों में भी कई बदलाव आ चुके हैं, इसलिए मेटा अब नए फीचर्स और आइडियाज पर ध्यान देना चाहता है।

    2009 में आया था फेसबुक का लाइक बटन

    फेसबुक ने 2009 में “लाइक बटन” लॉन्च किया था। इसे वेबसाइटों पर लगाने का मकसद था कि यूजर्स बिना फेसबुक खोले भी किसी आर्टिकल या पोस्ट को लाइक कर सकें। इससे ब्रांड्स और पब्लिशर्स को अपने कंटेंट की पॉपुलैरिटी और एंगेजमेंट समझने में मदद मिलती थी।

    आगे क्या होगा?

    • वेबसाइटों से फेसबुक के “लाइक” और “कमेंट” बटन हट जाएंगे।
    • फेसबुक ऐप और वेबसाइट पर लाइक करने का तरीका वही रहेगा।
    • डेवलपर्स को तुरंत कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है, लेकिन पुराने कोड हटाने की सलाह दी गई है।
    • इससे वेबसाइटें और साफ-सुथरी और तेज हो जाएंगी।

    Also Read : कुलगाम और सोपोर में 225 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, सैकड़ों हिरासत में

    Facebook's Like button isn't going away it'll only go away from websites... know the full story फेसबुक का लाइक बटन नहीं हट रहा सिर्फ वेबसाइटों से जाएगा... जानिए पूरी खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुलगाम और सोपोर में 225 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, सैकड़ों हिरासत में
    Next Article पीएमसीएच में नया ईएनटी वार्ड शुरू, अब नाक-कान-गले के मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.