Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी बाईपास रोड निर्माण का विरोध, विधायक ने किया पुनर्विचार का वादा
    झारखंड

    खूंटी बाईपास रोड निर्माण का विरोध, विधायक ने किया पुनर्विचार का वादा

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी: खूंटी जिले में बाईपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर शहरवासियों का गुस्सा बढ़ गया हैं. शहरवासियों का आरोप है कि विधायक राम सूर्या मुंडा द्वारा बाईपास के निर्माण से इनकार किए जाने के बाद उनका विश्वास टूट गया हैं. जिसके बाद शहरवासियों के विरोध और आंदोलन की चेतावनी दी हैं, जिसके बाद विधायक राम सूर्या मुंडा ने इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने का वादा किया हैं.

    बाईपास की मांग और परेशानी

    खूंटी शहर में बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से निपटने के लिए शहरवासियों ने दशकों से बाईपास सड़क निर्माण की मांग की हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था, जिसके बाद शहरवासियों को उम्मीद थी कि बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू होगा. लेकिन चुनावों के बाद यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई.

    विधायक का बयान और विरोध

    हाल ही में महागठबंधन के विधायक राम सूर्या मुंडा ने ईटीवी को दिए एक बयान में कहा था कि खूंटी में बाईपास का निर्माण नहीं होगा. उन्होंने इसके बजाय जाम से निजात पाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात की थी. विधायक के इस बयान के बाद शहरवासियों में नाराजगी फैल गई, क्योंकि उनका कहना था कि बाईपास सड़क के निर्माण से ही शहर में जाम की समस्या से राहत मिल सकती हैं. शहरवासियों ने कहा कि विधायक का यह बयान उनके विश्वास को तोड़ता है, और यदि बाईपास सड़क की योजना को लागू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे.

    सांसद ने भी उठाई थी बाईपास की मांग

    खूंटी के महागठबंधन सांसद कालीचरण मुंडा ने 30 जुलाई 2024 को संसद में खूंटी में बाईपास सड़क की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि वर्षों से लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं, क्योंकि औद्योगिक शहरों से भारी वाहन खूंटी में प्रवेश करते हैं, जिससे शहर की सड़कों की स्थिति खराब हो जाती है और दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

    खूंटी बाईपास का शिलान्यास और प्रक्रिया

    वर्ष 2024 में खूंटी बाईपास सड़क का शिलान्यास किया गया था. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2500 करोड़ रुपये की लागत से रांची से खूंटी तक फोरलेन एनएच के निर्माण की घोषणा की थी, जिसमें खूंटी बाईपास भी शामिल हैं. इस परियोजना के लिए 15 मार्च 2024 को स्वीकृति मिल गई और निविदा प्रक्रिया 13 मार्च 2024 को शुरू हुई. इसके अलावा, भारत सरकार ने 22 अगस्त 2024 को भूमि अधिग्रहण के लिए गजट प्रकाशित किया.

    Also Read : झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त इस दिन होगी जारी

    2024 project 2024 परियोजना Arjun munda bypass road construction demand for bypass in Parliament development fourlane NH construction grand alliance jam problem Kalicharan Munda Khunti bypass. Land Acquisition MLA Ram Surya Munda Movement opposition from city residents reconsideration Road foundation stone traffic Union Road Transport Minister Nitin Gadkari अर्जुन मुंडा आंदोलन कालीचरण मुंडा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी खूंटी खूंटी बाईपास. Khunti जाम समस्या ट्रैफिक पुनर्विचार फोरलेन एनएच निर्माण बाईपास सड़क निर्माण भूमि अधिग्रहण महागठबंधन विकास विधायक राम सूरया मुंडा शहरवासियों का विरोध सड़क शिलान्यास संसद में बाईपास की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने 2025 कैलेंडर जारी किया, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
    Next Article राजद विधायक के भाई के घर छापेमारी, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.