Johar Live Desk : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने चीफ कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पद की पोस्टिंग 1 वर्ष या 65 साल की आयु तक होगी, जो भी पहले हो।
योग्यता
- केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्थानों में कार्य अनुभव।
- ओलिंपिक/विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता या दो बार ओलिंपिक में भाग लेने वाले।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता।
- किसी सरकारी/मान्यता प्राप्त संस्थान/निजी संगठन में कम से कम 3 साल का कोचिंग अनुभव।
वेतन और उम्र
- अधिकतम उम्र: 64 वर्ष
- वेतन: लेवल-12 के अनुसार 78,800 से 2,09,200 रुपए प्रति माह
चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर।
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “APPLY ONLINE JOBS” लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती लिंक पर “Click here to Apply Online” चुनें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन सब्मिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर रखें।


