Johar Live Desk : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच बुधवार की शाम 7 बजे अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दो साल बाद लौट रहा है और स्टेडियम में करीब 50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का बचाव किया। उन्होंने कहा कि दोनों आउट ऑफ फॉर्म हैं, लेकिन जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे और शानदार क्रिकेट खेलेंगे। दुबे ने मैच से पहले कहा कि ओस का असर कम करने के लिए टीम गीली गेंद से अभ्यास कर रही है और फील्डिंग पर ध्यान दे रही है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किये ने कहा कि उनकी टीम पलटवार करने की पूरी तैयारी कर रही है और वे सीरीज में बराबरी पर आने का प्रयास करेंगे।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम ने बताया कि इकाना स्टेडियम ने लखनऊ को क्रिकेट का हब बना दिया है। पहले खिलाड़ियों को कानपुर या दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में ही अंतरराष्ट्रीय मैच और प्रैक्टिस मिल रही है। भारत की टीम इस मैच को जीतकर 5 मैचों की सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। भारतीय टीम प्रबंधन टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला करना चाहता है, ताकि ओस का असर कम हो।
भारत का स्क्वाड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद।
Also Read : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच बनने का मौका


