New Delhi : गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को गोवा पुलिस ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है।
मालूम हो कि 6 दिसंबर को क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि क्लब में सुरक्षा नियमों और फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी के बावजूद आतिशबाजी का इवेंट आयोजित किया गया था।
थाईलैंड से डिपोर्ट होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जांच के लिए उनकी गोवा में मौजूदगी जरूरी है, जिसमें लाइसेंस, परमिशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड देते हुए सुरक्षा और मेडिकल की देखभाल के निर्देश दिए और कहा कि दोनों आरोपियों को गोवा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Also Read : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20 मुकाबला आज


