Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा में तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट, एक गिरफ्तार
    कोडरमा

    कोडरमा में तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट, एक गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी इलाके में जंगल के भीतर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए करीब तीन एकड़ जमीन में लगी फसल को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद बिक्री और अफीम की खेती के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि गझंडी क्षेत्र के अम्बाकोला के जंगली इलाके में अफीम की खेती की जा रही है।

    सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार और तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। दंडाधिकारी की उपस्थिति में टीम ने अम्बाकोला स्थित तालाब के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, जिनका पीछा कर बुधलाल सिंह, पिता स्वर्गीय शनिचर सिंह, निवासी गझंडी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका सहयोगी शंकर सिंह मौके से फरार हो गया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन से पोस्ता की खेती से संबंधित तस्वीरें बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर तालाब के किनारे और दूसरी ओर करीब तीन एकड़ जमीन में अफीम की खेती पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पूरी फसल को नष्ट कर दिया। छापेमारी के दौरान अफीम की खेती में इस्तेमाल किए जा रहे पानी के पाइप, बिजली के तार और विभिन्न प्रकार के रसायन व उर्वरक भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध खेती करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।

    जिस जमीन पर अफीम की खेती की गई थी, उसके खाता और प्लॉट की जानकारी के लिए अंचल अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस संबंध में तिलैया थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी अनुदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि नशे से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अनिल कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Also Read : अतिक्रमण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम, चर्च रोड से कर्बला चौक तक कब्जा मुक्त हुई सकड़

    one arrested Opium crop spread over three acres destroyed in Koderma एक गिरफ्तार कोडरमा में तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो बने जामताड़ा के नए सदर थाना प्रभारी
    Next Article गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 10 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सूची जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Latest Posts

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.