Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 10 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सूची जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 10 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सूची जारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणतंत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को लेकर जिलावार झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी तय कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में जिला मुख्यालय पर मंत्री झंडोत्तोलन करेंगे।

    जारी आदेश के अनुसार पलामू जिले में राधा कृष्ण किशोर झंडोत्तोलन करेंगे। चाईबासा जिले के जिला मुख्यालय चाईबासा में दीपक बिरूवा झंडा फहराएंगे। गुमला में चमरा लिंडा, पाकुड़ में संजय प्रसाद यादव और जामताड़ा में इरफान अंसारी को यह जिम्मेदारी दी गई है। देवघर जिले में गणतंत्र दिवस पर हफीजुल हसन झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं गोड्डा जिले में यह दायित्व दीपिका पाण्डेय सिंह को सौंपा गया है। बोकारो जिले में योगेन्द्र प्रसाद झंडा फहराएंगे। गिरिडीह में सुदिव्य कुमार और लोहरदगा जिले में शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।

    सरकार ने संबंधित जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दिया है कि वे नामित मंत्री से समन्वय स्थापित करें और समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कराएं। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, परेड और अन्य कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस आदेश के बाद जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

    Also Read : कोडरमा में तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट, एक गिरफ्तार

    ministers will hoist the national flag in 10 districts of Jharkhand. On Republic Day गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 10 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट, एक गिरफ्तार
    Next Article संक्रांति मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत, JCB से बरसे फूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.