Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संक्रांति मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत, JCB से बरसे फूल
    जोहार ब्रेकिंग

    संक्रांति मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत, JCB से बरसे फूल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संक्रांति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी में संक्रांति मिलन उत्सव के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह थे। समारोह राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सबसे मुख्य आकर्षण रही भाजपा झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत। उन्हें पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया और अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर संगठन की परंपरा और गौरव को दर्शाया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने भी समारोह में हिस्सा लिया। नेताओं ने अपने संबोधन में मकर संक्रांति और उत्तरायण पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रभाव का संदेश देता है। समारोह में विशेष रूप से राँची के मौसीबाड़ी के बच्चों अंश और अंशिका को सकुशल उनके परिजनों तक पहुँचाने वाले रामगढ़ के बजरंग दल के डब्लू और सचिन सहित अन्य वीर युवाओं को सम्मानित किया गया। उनके साहस और बहादुरी की सभी ने सराहना की।

    कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, मंत्री गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता राफिया नाज़, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, अशोक बड़ाईक, पूर्व विधायक सामरी लाल, रामकुमार पाहन, जिला अध्यक्ष वरुण साहू, धीरज महतो, नरेंद्र सिंह, और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। समारोह के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

    Also Read : गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 10 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सूची जारी

    JCB से बरसे फूल Newly appointed state president Aditya Sahu received a grand welcome at the magnificent Sankranti get-together ceremony. State President Aditya Sahu received a grand welcome at the Sankranti gathering with flowers showered from a JCB machine. भव्य संक्रांति मिलन समारोह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जोरदार स्वागत संक्रांति मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर झारखंड के 10 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सूची जारी
    Next Article झारखंड बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का ग्लोबल हब, दुनिया देखेगी निवेश रोडमैप

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.