Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो बने जामताड़ा के नए सदर थाना प्रभारी
    जामताड़ा

    इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो बने जामताड़ा के नए सदर थाना प्रभारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा सदर थाना को नया प्रभारी मिल गया है। पिछले करीब एक पखवारे से थाना प्रभारी को लेकर बनी असमंजस की स्थिति गुरुवार को समाप्त हो गई, जब इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने सदर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी राजेश मंडल से विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान नगर प्रभाग के पुलिस एसआई अब्दुल रहमान सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। कार्यभार संभालने के बाद नए थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेगी। कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इसके लिए आवश्यक और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

    मनोज कुमार महतो ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद सदर थाना क्षेत्र में सक्रिय और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा और बेहतर होगी।

    Also Read : अतिक्रमण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम, चर्च रोड से कर्बला चौक तक कब्जा मुक्त हुई सकड़

    Inspector Manoj Kumar Mahto has been appointed as the new in-charge of Jamtara Sadar police station. इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो बने जामताड़ा के नए सदर थाना प्रभारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअतिक्रमण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम, चर्च रोड से कर्बला चौक तक कब्जा मुक्त हुई सकड़
    Next Article कोडरमा में तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.