Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अयोध्या : भूमिपूजन में मंच पर मोदी के साथ होंगे सिर्फ चार लोग, कार्यक्रम के दौरान नहीं जुटेगी भीड़
    देश

    अयोध्या : भूमिपूजन में मंच पर मोदी के साथ होंगे सिर्फ चार लोग, कार्यक्रम के दौरान नहीं जुटेगी भीड़

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर पांच ही लोग बैठेंगे। पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास रहेंगे। 

    हालांकि फैसला मानस भवन में हुई बैठक में लिया गया। हालांकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी तक कार्यक्रम में शामिल होने वाले 200 अतिथियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है।
    अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं और शहर को सजाने का कार्य जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11.15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे रवाना हो जाएंगे। वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन करेंगे। 
    इसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे और फिर भूमिपूजन में शामिल होंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेंद्रचंद्र अवस्थी समेत आला अधिकारियों ने मानस भवन में बैठक की और भूमि पूजन के दौरान मंच की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। समारोह के दौरान मंत्रियों, संघ, विहिप समेत अन्य अतिथियों को अलग-अलग तीन ब्लॉक में बैठाया जाएगा।

    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने जा रहे भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रामनगरी में भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगा। कार्यक्रम में कोविड-19 के  नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सरकार लोगों से अयोध्या पहुंचने के बजाय अपने घरों पर ही रहकर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने की अपील कर रही है।

    लंबे इंतजार के बाद मूर्त रूप लेने जा रहे राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। इस मौके पर अयोध्या में लोगों की भीड़ रोकने के लिए शासन स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूरे आयोजन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए केवल उन्हीं चुनिंदा लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी जिन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।

    अयोध्यावासियों व अन्य को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों के अनुसार 5 अगस्त को भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न होने तक अयोध्या में आम लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 57117 नए मामले सामने आए, 764 लोगों की मौत
    Next Article देश के 23 राज्यों में जमीन का 90 फीसदी डाटा कंप्यूटर में : सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.