Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : नेपाल एपीएफ जवानों की फायरिंग में सीतामढ़ी के एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
    बिहार

    बिहार : नेपाल एपीएफ जवानों की फायरिंग में सीतामढ़ी के एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2020Updated:June 13, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    सीतामढ़ी। नेपाल की सीमा से लगे बिहार में सीतामढ़ी जिले के इंदरवा बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के निकट आज नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बिहार सेक्टर के महानिरीक्षक संजय कुमार ने यहां बताया कि नेपाल एपीएफ सरलाही के जवानों ने भारतीय सीमा के पाया संख्या 319 (24) के निकट फायरिंग की। घटनास्थल सीतामढ़ी जिले से लगा है, जो नेपाल संभाग में पड़ता है।
    श्री कुमार ने बताया कि नेपाल एपीएफ जवानों की फायरिंग में सीतामढ़ी के विकास यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उदय ठाकुार और उमेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
    महानिरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी नेपाल प्रशासन के साथ ही बिहार सरकार को दे दी गई है। साथ ही उच्च स्तर के अधिकारियों को भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है। एसएसबी के जवान सीमा पर मुस्तैदी के साथ गश्त कर रहे हैं।
    इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेपाल की खुली सीमा होने के कारण इंदरवा बीओपी के निकट सीतामढ़ी जिले के कुछ लोग नेपाल जाना चाह रहे थे। कोरोना महामारी के कारण नेपाल की सीमा पर तैनात एपीएफ के जवानों ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन वे जाने की जिद पर अड़े रहे। इसको लेकर नेपाल एपीएफ और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग कर दी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू यादव बोले, …अफसोस है उनपर जो सत्ता में बैठकर भी लाचार हैं
    Next Article रांची में मिला 2 कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य मेंआंकड़ा बढ़कर हुआ 1609

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.