Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लालू यादव बोले, …अफसोस है उनपर जो सत्ता में बैठकर भी लाचार हैं
    जोहार ब्रेकिंग

    लालू यादव बोले, …अफसोस है उनपर जो सत्ता में बैठकर भी लाचार हैं

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जन्मदिन की बधाई देने वालों को धन्यवाद ज्ञापित करने के बहाने प्रवासी श्रमिकों को लेकर एक बार फिर बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोला और कहा, “मुझे अफसोस होता है उनपर, जो आजाद हैं, सत्ता में बैठकर भी लाचार हैं।”

    बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता श्री यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को उनका एक पत्र जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा, “आज मेरे बिहारवासी सदमे में हैं, दुख में हैं, सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं, सड़कों पर पैदल चल रहे हैं, भूख से मर रहे हैं तो मेरा मन अथाह पीड़ा का अनुभव कर रहा है। जब सुनता हूं रोते हुए मजदूरों की व्यथा, महसूस करता हूं उनके आंखों के आंसू तो लगता है कि अपने अंदाज में कहूं ‘काहे फिक्र करता है, हम हैं न साथ में’ लेकिन हालात से मजबूर हूं, साजिशों की बेड़ियों में जकड़ा हूं। मुझे अफसोस होता है उनपर जो आजाद हैं, सत्ता में बैठकर भी लाचार हैं। उन्हें कैसे नींद आ रही होगी, कैसे खाना खाया जाता होगा।”

    श्री यादव ने उनके मजाकिया अंदाज पर विरोधियों के कटाक्ष पर कहा कि जीवन भर विरोधी यह कहते रहे कि लालू हंसी-मजाक करता है, संजीदा नहीं होता। लेकिन बिहारवासियों से आज कहना चाहते हैं कि वह जीवन भर अपने दिमाग से हर वो प्रयत्न संजीदा होकर करते रहे, जो गरीब, दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े भाइयों का हक दिलाएं, उनके जीवन को ऊपर उठाएं। उनकी हमेशा यही कोशिश रही कि बिहारवासी हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहें। उनकी एक बात सुनकर जब सामने खड़े लाखों लोग हंस देते हैं तो विरोधियों के सारे आरोप और तमगे उन्हें बेमानी लगने लगते हैं।

    राजद अध्यक्ष ने 73वें जन्मदिन के मौके पर उनसे झारखंड की राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मिलने गए उनके छोटे पुत्र और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद के नेतृत्व की भूमिका तय करते हुए कहा, “छोटी उम्र में तुमने जो किया उसपर मुझे गर्व है। तुम्हे रुकना नहीं है। तुम्हें अपनी ऊर्जा के साथ-साथ लालू की ऊर्जा से भी काम करना है। हर काम को पहले के मुकाबले दोगुना करना है। जनसेवा का वचन ऐसे ही निभाते रहना है। दुखी चेहरों पर मुस्कुराहट सजाते रहना है। यही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।”

    #Bihar News lalu yadav Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोविद : भारत में संक्रमितों की संख्या 2.98 लाख, अब तक 41,364 लाेगों की मौत
    Next Article बिहार : नेपाल एपीएफ जवानों की फायरिंग में सीतामढ़ी के एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.