Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोविद : भारत में संक्रमितों की संख्या 2.98 लाख, अब तक 41,364 लाेगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोविद : भारत में संक्रमितों की संख्या 2.98 लाख, अब तक 41,364 लाेगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण के सर्वाधिक 10956 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या करीब 2.98 लाख हो गयी है तथा भारत विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

    इस दौरान कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 396 लोगों की माैत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 8498 हो गयी है। भारत संक्रमितों के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत में जहां करीब 2.98 लाख लोग संक्रमित हुए हैं वहीं ब्रिटेन में 2.92 लाख लोग संक्रमित हैं लेकिन ब्रिटेन में मृतकों की संख्या भारत की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक है। भारत में अब तक जहां इस महामारी से 8498 लोगों की मौत हुई है वहीं ब्रिटेन में कोविड-19 से 41,364 लाेगों की मौत हो चुकी है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 10956 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,97,535 हो गयी। इस दौरान 396 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 8498 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,47,195 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

    विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 20,23,385 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,13,818 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। संक्रमिताें की संख्या के मामले में इसके बाद ब्राजील (8.03 लाख) और रूस (5.02 लाख) हैं। चौथे स्थान पर भारत (2.98), पांचवें स्थान पर स्पेन (2.43 लाख) और छठे स्थान पर इटली (2.36 लाख) है।

    coronavirus cases covid 19 india Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी समेत 3 विकेटकीपर, जानें कौन हैं ये…
    Next Article लालू यादव बोले, …अफसोस है उनपर जो सत्ता में बैठकर भी लाचार हैं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.