Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी समेत 3 विकेटकीपर, जानें कौन हैं ये…
    खेल-सिनेमा

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी समेत 3 विकेटकीपर, जानें कौन हैं ये…

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2020Updated:June 12, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल ऐसा है जिसमें अनिश्चितताएं काफी ज्यादा होती है। क्रिकेट के खेल में एक दिन शतक जड़ने वाला बल्लेबाज अगले दिन जीरो रन पर आउट हो जाता है। कई बार बेहतरीन फॉर्म वाला बल्लेबाज भी क्रिकेट में फ्लॉप हो जाता है। फ्लॉप होने वाला खिलाड़ी अचानक फॉर्म में वापस आ जाता है।क्रिकेट के खेल में शुरू से लेकर लम्बे समय तक पारंपरिक चीजें ही देखने को मिलती थी। कोई बदलाव और चौंकाने वाली चीजें बहुत कम हुआ करती थी। गेंदबाज अपना काम करता था। बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी करते थे और विकेटकीपर का काम विकेट के पीछे होता था। समय के साथ चीजों में भी बदलाव देखने को मिला। पिछले दो दशक में कुछ बातें ऐसी देखने को मिली है जिसकी कल्पना क्रिकेट पंडितों और दर्शकों ने नहीं की होगी। कुछ विकेटकीपरों ने गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाते हुए चौंकाया है उन चुनिन्दा घटनाओं का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।

    • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने वाले विकेटकीपर

    मार्क बाउचर- दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच एंटिगा टेस्ट मैच में मार्क बाउचर ने गेंदबाजी की। बाउचर ने गेंदबाजी करते हुए धीमी गेंद पर ड्वेन ब्रावो का विकेट झटका। हालांकि वह मैच ड्रॉ रहा था और यही वजह थी कि कप्तान ने उन्हें गेंद थमाई। विकेट लेने की उम्मीद उनसे किसी ने नहीं की होगी।

    तातेंदा तैबू- श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तैबू ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। बुलावायो में खेले गए पांचवें वनडे में उन्होंने दो खिलाड़ी आउट किये। एक अन्य मैच में भी श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सनथ जयसूर्या को आउट किया था। यह मैच हरारे में खेला गया था। 2004 में यह मुकाबला खेला गया था।

    महेंद्र सिंह धोनी- महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 की चैम्पियंस ट्रॉफी में गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए ट्रेविस डॉवलिन को आउट किया। धोनी की गेंद पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज का विकेट ले उड़ी। भारतीय टीम ने मैच में विंडीज को आसानी से हरा दिया था। माही ने दो ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

    Latest news ms dhoni Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोनाल्ड ट्रंप बोले, पुलिस को मजबूत किया जाना चाहिए, हमें इसकी जरूतर है
    Next Article कोविद : भारत में संक्रमितों की संख्या 2.98 लाख, अब तक 41,364 लाेगों की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.