झारखंड : दनुआ घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, छह घायल

हजारीबाग। चौपारण जीटी रोड के दनुआ घाटी में शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस के पलटने से एक यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । वहीं छह यात्री घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

सभी घायल यात्रियों को तत्काल एनएचएआई के एम्बुलेंस से सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि यात्री बस कोलकाता से बिहार बनारस जारी रही थी। तभी दनुआ घाटी में पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रही यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। इससे यात्री बस पलट गई।