Johar Live Desk : बजट पेश होने के दूसरे दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर रही। बीएसई सेंसेक्स 167.26 अंक (0.21%) की गिरावट के साथ 80,555.68 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी-50 28.95 अंक (0.12%) लुढ़ककर 24,796.50 के स्तर पर खुला।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बाजार ने तेजी दिखाई और सेंसेक्स 238 अंकों की बढ़त के साथ 80,961 अंक और निफ्टी-50 63 अंकों की बढ़त के साथ 24,888 के स्तर पर ट्रेड करने लगा। बीएसई के टॉप गेनर में अडाणी पोर्ट, एटरनल, पॉवरग्रिड और रिलायंस शामिल रहे, जबकि टॉप लूजर शेयरों में ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और एनटीपीसी रहे।
बताया जा रहा है कि रविवार को बजट पेश होने के बाद बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,546.84 अंक (1.88%) गिरकर 80,722.94 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी-50 495.20 अंक (1.96%) गिरकर 24,825.45 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बजट को शेयर बाजार ने फिलहाल पसंद नहीं किया है।
Also Read : कुख्यात अमन सिंह गैंग ने ली सिंह मेंशन में बमबाजी की जिम्मेदारी, लिखा- संजीव सिंह का दरवाजा फाड़े हैं…

