Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»1.5 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भाला
    खेल-सिनेमा

    1.5 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भाला

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: PM मोदी के तोहफों की नीलामी के लिए रखी गई समय सीमा अब खत्म हो गई है. ऑनलाइन हुई नीलामी में लोगों ने जमकर बोलियां लगाईं. सबसे अधिक 140 बोलियां सरदार पटेल की मूर्ति के लिए मिली हैं तो टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की ओर से पीएम मोदी को दी गई जैवलिन के लिए सबसे अधिक 1.5 करोड़ रुपए की बोली लगी है.

    बता दें, अन्य जिन तोहफों के लिए सबसे अधिक बोलियां लगी हैं, उनमें गणेश जी की लकड़ी की मूर्ति (117), पुणे मेट्रो लाइन की स्मृति चिह्न (104) और विजय लौ स्मृति चिन्ह (98) शामिल हैं.

    चोपड़ा के जैवलिन के अलावा भवानी देवी की ऑटोग्राफ वाली फेंस की 1.25 करोड़ रुपए की बोली लगी है तो सुमित अंतिल के जैवलिन के लिए एक खरीदार 1.2 करोड़ रुपए देने को तैयार हुआ. टोक्यो 2020 के पैरालंपिक खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाले अंगवस्त्र की कीमत एक करोड़ रुपए लगी है. लवलीना बोरगोहेन के बॉक्सिंग गल्व्स की कीमत 91 लाख रुपए लगाई गई है.

    चोपड़ा ने 16 अगस्त को आयोजित भारतीय ओलंपिक दल के सम्मान समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाला उपहार में दिया था. इसके बाद भाला समेत अन्य भारतीय एथलीटों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ओलंपिक सामान ई-नीलामी के लिए रखे गए थे. नीरज का भाला नॉर्डिक स्पोर्ट्स द्वारा निर्मित है और बाजार में इसकी कीमत 80 हजार रुपए हैं.

    बता दें, नीलामी में 1 हजार 348 स्मृति चिह्न रखे गए थे और इनके लिए 8 हजार 600 बोलियां लगी हैं. पीएम के गिफ्ट्स की तीसरी नीलामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चली. नीलामी से मिलने वाली राशि नमामि गंगे योजना के जरिए गंगा सफाई के लिए खर्च होगी. पिछली बार सितंबर 2019 में 2,770 वस्तुओं की नीलामी हुई थी. पिछली बार फिर राशि नमामि गंगे योजना के लिए दान की गई थी.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWorld Championship: अंशु ने रचा इतिहास, रजत जीतने वाली पहली महिला रेसलर बनीं
    Next Article रांची में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध, CO ने कहा कि रेलवे ने सभी प्रक्रियाओं का किया पालन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    आदिवासी

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.