Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने तीन लाख के पार, 7745 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने तीन लाख के पार, 7745 की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 9985 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमिताें की संख्या पौने तीन लाख से अधिक हो गयी है तथा इस दौरान 279 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 7745 पर पहुंच गया है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 9985 नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 276583 हो गयी है जबकि इस बीमारी से 7745 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 133632 सक्रिय मामले हैं, जबकि 135206 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

    महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2259 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 120 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 90787 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3289 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1663 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 42638 हो गयी है।

       कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है, जहां संक्रमितों की संख्या 34914 पर पहुंच गयी है तथा 307 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 18325 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 31309 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 905 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 11861 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में चौथे स्थान पर है हालांकि मृतकों की संख्या के मामले में राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 21014 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1313 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 14365 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

    आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 11335 कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 301 लोगों की मौत हुई है जबकि 6669 लोग इससे ठीक हुए हैं।

    राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 11245 हो गयी है तथा 255 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8328 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।

    मध्य प्रदेश में 9849 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 420 लोगों की इससे मौत हो गयी है जबकि 6729 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    पश्चिम बंगाल में 8985 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 415 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 3620 लोग ठीक हुए है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 5070 और कर्नाटक में 5921 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 77 और 66 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4346 हो गई है और 48 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 55, हरियाणा में 45 , बिहार में 32 , केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ, छत्तीसगढ़ में छह, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच, असम में चार तथा त्रिपुरा, लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    coronavirus cases covid 19 india Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंधेरा देख शौच के लिए निकली नाबालिग से रेप, आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह
    Next Article राहुल गांधी बोले, चीन सीमा विवाद पर मोदी की चुप्पी से हैरान हूं

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026
    क्राइम

    गाड़ी आपकी, लाखों का कैश हमारा… और ओरमांझी में ठगी के अनोखे खेल का खुलासा

    October 30, 2026
    क्राइम

    Breaking घाघरा मौजा में 96 डीसमील जमीन बना राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत के हत्या का कारण, रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बिशप सिमांत तिर्की के निधन पर सुबोधकांत सहाय और शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया शोक, बताया – समाज के लिए अपूरणीय क्षति

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

    October 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: राहुल दुबे गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली

    October 30, 2026

    सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

    October 30, 2026

    जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

    October 30, 2026

    नगालैंड से बिहार तक चल रहा था AK-47 की तस्करी का खेल, NIA ने फरार आरोपी को दबोचा

    October 30, 2026

    गाड़ी आपकी, लाखों का कैश हमारा… और ओरमांझी में ठगी के अनोखे खेल का खुलासा

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.