Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2026 ♦ 3:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»असम के बाद महाराष्ट्र में लागू हो सकता है एनआरसी, जाने पूरी रिपोर्ट
    देश

    असम के बाद महाराष्ट्र में लागू हो सकता है एनआरसी, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Deak

    मुंबई : महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने नवी मुंबई के योजना प्राधिकरण को एक पत्र लिखकर जमीन मांगी है जिसपर कि अवैध प्रवासियों के लिए हिरासत केंद्र बनाए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है कि जब असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) की अंतिम सूची प्रकाशित हुए 15 दिन भी नहीं बीते हैं। इस सूची में 19 लाख लोगों को शामिल नहीं किया गया है यानी उन्हें विदेशी माना गया है।
    महाराष्ट्र में एनआरसी लागू होने से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि देश के दूसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य में भी इसे लागू किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीआईडीसीओ) के सूत्रों का कहना है कि उन्हें नरुल में दो से तीन एकड़ जमीन की मांग वाला एक पत्र मिला है। नरुल के पड़ोस में नवी मुंबई है जो मुंबई से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने इस तरह का कोई भी पत्र मिलने की बात से इनकार किया है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस साल की शुरुआत में जारी किए दिशा-निर्देशों के अनुसार देश के सभी प्रमुख आव्रजन बिंदुओं को डिटेंशन सेंटर का निर्माण करना आवश्यक है। केंद्र के महाराष्ट्र में डिटेंशन सेंटर बनाने की खबर ऐसे समय पर आई है जब आने वाले कुछ महीनों में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने दावा किया है कि मुंबई में अवैध बांग्लादेशी काम करने के साथ ही रह रहे हैं।

    शिवसेना के नेता अरविंद सावंत ने पिछले हफ्ते कहा था, ‘असम में असली निवासियों की समस्या को सुलझाने के लिए एनआरसी की जरुरत थी। इसी वजह से हमने एनआरसी के कदम का समर्थन किया था। हम चाहते हैं कि इसी तरह के कदम मुंबई में भी अपनाए जाएं ताकि यहां रहने वाले बांग्लादेशियों को बाहर किया जा सके।’ साल की शुरुआत में राजस्थान की एक रैली में अमित शाह ने बांग्लादेशी प्रवासियों को दीमक बताया था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूनेस्को ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, देश की 28 करोड़ जनसंख्या अशिक्षित, बिहार-तेलंगाना सबसे पीछे, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article 2030 तक भारत की बंजर भूमि को बनाएंगे उपजाऊ: प्रधानमंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में अब 33 के जगह होंगे 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सोते हुए यात्रियों में मची चीख-पुकार

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, MP/MLA कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

    May 16, 2026
    Latest Posts

    गुमला के गांवों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग अलर्ट

    May 17, 2026

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026

    देवघर में बीच रास्ते में दम तोड़ गई एंबुलेंस, दूसरी गाड़ी से खींचकर पहुंचाना पड़ा मरीज

    May 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में अब 33 के जगह होंगे 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    May 17, 2026

    मेगा ब्लॉक से थमी रेल की रफ्तार, जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

    May 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.