Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मेगा ब्लॉक से थमी रेल की रफ्तार, जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़
    जोहार ब्रेकिंग

    मेगा ब्लॉक से थमी रेल की रफ्तार, जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल में रविवार को ट्रैक नवीकरण, अनुरक्षण और रेलवे आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। इस कारण पूरे रेल परिचालन पर बड़ा असर देखने को मिला। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह से ही जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। लोग अपनी ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर और प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भटकते नजर आए। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों की जानकारी पर्चियों पर लिखकर स्टेशन परिसर में चस्पा की गई थी, लेकिन यात्रियों का कहना था कि इससे उन्हें पूरी और समय पर जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

    कई यात्रियों ने बताया कि वे इलाज, प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी के इंटरव्यू और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन रद्द होने और घंटों देरी की सूचना मिलने के बाद उनकी योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गईं। कुछ यात्रियों को दूसरी ट्रेनों और बसों का सहारा लेना पड़ा, जिससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा। मेगा ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर डाउन लाइन की ट्रेनों पर पड़ा। 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस करीब साढ़े आठ घंटे देरी से चली। वहीं 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल लगभग छह घंटे विलंब से पहुंची। 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस तीन घंटे और 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस करीब छह घंटे देर से चली। इसके अलावा 63561 आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। अप लाइन में 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा।

    स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का कहना था कि यदि पहले से स्पष्ट और व्यापक सूचना दी जाती तो वे अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे। लोगों ने मांग की कि भविष्य में इस तरह के मेगा ब्लॉक के दौरान यात्रियों को समय पर सूचना देने के साथ वैकल्पिक यात्रा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

    Also Read : जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश

    Rail Services Slow Down Due to 'Mega Block'; Massive Crowds of Passengers at Jasidih Station जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ मेगा ब्लॉक से थमी रेल की रफ्तार रेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में अब 33 के जगह होंगे 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.