Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला के गांवों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला के गांवों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग अलर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेंदुए
    सांकेतिक तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के कुरूमगढ़ वनक्षेत्र अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के कई गांवों में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ लगातार ग्रामीणों के पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। इससे पशुपालकों को भारी नुकसान हो रहा है और पूरे इलाके में डर का माहौल है। ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रात के अंधेरे में जंगल से निकलकर गांवों के आसपास पहुंचता है और गाय, बैल व बकरियों का शिकार कर उन्हें घसीटते हुए अपनी मांद में ले जाता है। ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए की मांद होने का दावा भी किया है।

    चट्टानों के नीचे बनी है गुफा

    ग्रामीणों के अनुसार कोल्हुकोना जंगल में चट्टानों के नीचे लंबी और गहरी गुफा है। इसी गुफा में तेंदुआ रहता है। कई ग्रामीणों ने उसे गुफा में घुसते और बाहर निकलते देखा है। कोल्हुकोना गांव निवासी धतरा कोरवा ने बताया कि तेंदुए का मांद उसके घर से करीब 300 मीटर दूरी पर है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ अब तक उनके तीन बैल और तीन बकरियों का शिकार कर चुका है। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

    कई ग्रामीणों के पशुओं को मार चुका है तेंदुआ

    ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ अब तक कई गांवों में हमला कर चुका है। कतारीकोना गांव के लालसाय असुर की गर्भवती गाय, कच्चापाठ गांव के नारायण असुर की गाय, चमरू कांवर के दो बैल, चमरी देवी की गाय, कृष्णा कांवर की गाय, प्रबल कांवर की गाय और सुखु उरांव की गाय को तेंदुआ मार चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई अन्य पशुपालकों के जानवर भी गायब हुए हैं, जिनके पीछे तेंदुए का हाथ हो सकता है।

    ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग

    प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के डर से लोग रात में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। पशुपालकों को अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। चमरी देवी, कृष्णा उरांव और प्रबल कांवर ने बताया कि उन्होंने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। लेकिन विभाग द्वारा मारे गए पशुओं की तस्वीर मांगी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ शिकार के बाद जानवरों को अपनी गुफा में खींचकर ले जाता है, ऐसे में वहां जाकर फोटो लेना जान जोखिम में डालने जैसा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने और सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।

    वन विभाग ने शुरू की जांच

    इस मामले में गुमला के डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने बताया कि तेंदुए को ट्रेस करने के लिए इलाके में कई जगह कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। हालांकि अभी तक कैमरों में तेंदुआ नजर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों ने किसी गुफा में तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी है तो उसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही जिन ग्रामीणों के पशुओं को तेंदुए ने मारा है, उन्हें विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

    Also Read : देवघर में बीच रास्ते में दम तोड़ गई एंबुलेंस, दूसरी गाड़ी से खींचकर पहुंचाना पड़ा मरीज

    Leopard Terror Grips Gumla Villages; Forest Department on Alert गुमला के गांवों में तेंदुए की दहशत वन विभाग भी अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश
    Next Article ट्रेन पकड़ने जा रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौ’त, बालू लदे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.