Uttar Pradeh : उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में वह दोषी करार दिए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 2 साल जेल की सजा सुनाई है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन डीएम पर की गई टिप्पणी को लेकर यह फैसला सुनाया गया है। यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर के भोट थाना क्षेत्र का है। उस समय आजम खान रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे और चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। चुनावी रोड शो के दौरान उन्होंने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था, “ये तनखैया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।” इस बयान के बाद मामला काफी चर्चा में आ गया था।


