Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब भारत बनेगा दुनिया का विकास इंजन, शेयर मार्केट में हांगकांग को छोड़ा पीछे
    ट्रेंडिंग

    अब भारत बनेगा दुनिया का विकास इंजन, शेयर मार्केट में हांगकांग को छोड़ा पीछे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर मार्केट बन गया है. भारतीय शेयर मार्केट ने पहली बार ने हांगकांग को पछाड़ दिया है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार भारतीय एक्सचेंजों पर लिस्टेड शेयरों की कंबाइन वैल्यू सोमवार को 4.33 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई. जबकि, हांगकांग के लिए यह आंकड़ा 4.29 ट्रिलियन डॉलर था. इसके साथ ही भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा इक्विटी मार्केट बन गया है.

    रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू मार्केट का मार्केट कैप 5 दिसंबर को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार हुआ था. इसमें से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर पिछले चार वर्षों में आया था. तेजी से बढ़ते खुदरा निवेशक आधार और मजबूत कॉर्पोरेट इनकम के कारण भारत में इक्विटी तेजी से बढ़ रही है. दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश ने खुद को चीन के विकल्प के रूप में स्थापित किया है. भारतीय बाजार अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स और कंपनियों से नई पूंजी आकर्षित कर रहा है.

    मुंबई में एक्सिस म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी आशीष गुप्ता ने कहा, भारत में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए सभी चीजें मौजूद हैं.” भारतीय शेयरों में लगातार तेजी और हांगकांग में ऐतिहासिक गिरावट ने भारत को इस मुकाम तक पहुंचाया है.

    बीजिंग के कड़े कोविड-19 प्रतिबंध, निगमों पर नियामक कार्रवाई, प्रापर्टी सेक्टर में संकट और पश्चिम के साथ भू-राजनीतिक तनाव ने मिलकर दुनिया के विकास इंजन के रूप में चीन की उम्मीद को खत्म कर दिया है. चीनी और हांगकांग के शेयरों की कुल मार्केट वैल्यू 2021 में अपने चरम पर पहुंचने के बाद से 6 ट्रिलियन डॉलर से अधिक गिर गया है.

    दरअसल, हांगकांग में नई लिस्टिंग नहीं हो रही है. यह आईपीओ हब के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक के रूप में अपनी स्थिति खो रहा है. हालांकि, कुछ रणनीतिकारों को बदलाव की उम्मीद है. नवंबर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूबीएस ग्रुप एजी का मानना है कि 2024 में चीनी शेयर भारतीय प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

    Business Country foreign Hong Kong India johar live news Share Market कारोबार जोहार लाइव न्यूज़ देश भारत विदेश शेयर मार्केट हांगकांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article…और भाजपा विधायक को बिना शिलान्यास किए ही वापस लौटना पड़ा
    Next Article इंडिया के खिलाफ खेलते दिखेंगे उन्मुक्त चंद, वर्ल्ड कप में यूएसए की स्क्वाड में हो सकते हैं शामिल

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.