Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अब कुछ ही घंटों में हो जायेगा चेक क्लीयरेंस, RBI लागू करने जा रहा नई व्यवस्था
    देश

    अब कुछ ही घंटों में हो जायेगा चेक क्लीयरेंस, RBI लागू करने जा रहा नई व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आ रहा है। 4 अक्टूबर 2025 से RBI चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत अब चेक जमा करने के कुछ ही घंटों के भीतर पैसे खाते में आ जाएंगे।

    क्या है नई व्यवस्था :

    अभी तक चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया T+1 यानी चेक जमा करने के एक कार्यदिवस बाद पूरी होती थी। लेकिन अब RBI चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) को आधुनिक रूप देते हुए ‘ऑन-रियलाइजेशन-सेटलमेंट’ (ORS) की व्यवस्था लागू कर रहा है। इस प्रक्रिया में चेकों की स्कैनिंग, प्रजेंटेशन और क्लियरेंस निरंतर आधार पर (Continuous Clearing) की जाएगी।

    CTS में क्या होगा बदलाव :

    CTS एक इलेक्ट्रॉनिक चेक क्लीयरिंग सिस्टम है, जिसमें चेक को भौतिक रूप से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की आवश्यकता नहीं होती। इसकी जगह, चेक का इलेक्ट्रॉनिक चित्र और संबंधित डेटा भुगतानकर्ता बैंक को भेजा जाता है। अब इसमें बैच प्रोसेसिंग को हटाकर, रियल टाइम प्रोसेसिंग लागू की जाएगी, जिससे चेक जल्दी क्लियर होंगे और सेटेलमेंट रिस्क भी घटेगा।

    दो चरणों में लागू होगा नया सिस्टम

    RBI ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि यह नई व्यवस्था दो चरणों में लागू की जाएगी :

    पहला चरण : 4 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। इस चरण में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही प्रस्तुति सत्र (Presentation Session) होगा। बैंकों को चेक प्राप्त होते ही स्कैन करके समाशोधन के लिए भेजना होगा। आहर्ता बैंक (Drawee Bank) को शाम 7 बजे तक चेक के लिए सकारात्मक या नकारात्मक पुष्टि देनी होगी। यदि पुष्टि नहीं होती, तो चेक स्वतः स्वीकृत मान लिया जाएगा।

    दूसरा चरण : 3 जनवरी 2026 से लागू होगा। इसमें चेक की मद समाप्ति समय (Item Expiry Time) को T+3 क्लियर ऑवर्स में परिवर्तित कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि चेक सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रस्तुत किया गया है, तो आहर्ता बैंक को दोपहर 2 बजे तक पुष्टि करनी होगी। इसके बाद वह स्वीकृत मान लिया जाएगा।

    ग्राहकों को मिलेगा त्वरित भुगतान

    RBI के अनुसार निपटान पूरा होते ही Clearing House द्वारा प्रस्तुतकर्ता बैंक को चेक की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद बैंक तुरंत ग्राहक के खाते में भुगतान जारी करेगा। यह भुगतान सेटेलमेंट के एक घंटे के भीतर किया जाएगा, हालांकि यह प्रक्रिया सुरक्षा जांचों पर निर्भर होगी।

    बैंकों को दिए गए निर्देश

    RBI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे इस नई व्यवस्था के लिए समय पर तैयारी करें और अपने ग्राहकों को इस बदलाव की पूरी जानकारी दें। सभी बैंक शाखाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे चेकों को निर्धारित समय में स्कैन और प्रस्तुत करें, जिससे प्रक्रिया सुचारू रूप से लागू की जा सके।

    Also Read : टूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर, प्लास्टर से जताई नफरत

    Revolution in check clearance: RBI's new system will make payments in a few hours the first phase will be implemented from this day इस दिन से लागू होगा पहला चरण चेक क्लीयरेंस में क्रांति : RBI की नई व्यवस्था से कुछ ही घंटों में होगा भुगतान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर, प्लास्टर से जताई नफरत
    Next Article जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक बाढ़, 10 लोगों के हताहत होने की आशंका

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.