Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»टूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर, प्लास्टर से जताई नफरत
    खेल-सिनेमा

    टूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर, प्लास्टर से जताई नफरत

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऋषभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने घर पर आराम कर रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज के दौरान वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें 6 हफ्तों के लिए आराम की सलाह दी है, जिसके बाद ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर स्टोरी लगा कर लिखा कि, “मुझे इससे बहुत नफरत है”।

    ऋषभ

    कैसे लगी चोट :

    27 वर्षीय पंत सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाज क्रिस की गेंद पर चोटिल हो गए थे। यह गेंद उनके पैर के अंगूठे पर सीधे आकर लगी, जिससे फ्रैक्चर हो गया। उस समय पंत 37 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे और दर्द के चलते उन्हें एंबुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, अगले दिन टीम को जरूरत पड़ने पर उन्होंने टूटे पैर के बावजूद मैदान पर वापसी की और 75 गेंदों में 54 रनों की साहसिक पारी खेली। उनकी इस जुझारू पारी की चारों ओर सराहना हो रही है।

    प्रशंसा की बौछार

    ऋषभ पंत की हिम्मत और जज्बे की तारीफ भारत ही नहीं, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने भी की है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “टूटे पैर के साथ बल्लेबाजी करना किसी योद्धा से कम नहीं है। आने वाली पीढ़ियां इस पारी को याद रखेंगी।”

    प्लास्टर से नाराज पंत

    अपनी चोट को लेकर पंत ने सोशल मीडिया पर निराशा भी जाहिर की। उन्होंने बुधवार, 13 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्लास्टर लगे पैर की एक फोटो शेयर की और लिखा, “मुझे इससे बहुत नफरत है।” इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वो पिज्जा बनाते नजर आए और मजाक में कहा, “घर पे तो कुछ बनाया नहीं है, यहां पिज्जा बना रहा हूं।”

    इंग्लैंड सीरीज में रहा शानदार प्रदर्शन

    ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और दो शतक व तीन अर्धशतक के साथ कुल 479 रन बनाए। खास बात यह रही कि उन्होंने सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाकर शानदार शुरुआत की थी। भारत ने यह रोमांचक टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की, जिसमें पंत की भूमिका निर्णायक रही।

    Also Read : दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म को लेकर सिकिदिरी-गोला रूट में मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

    expressed hatred for the plaster is out of the field for 6 weeks Rishabh Pant who won hearts by batting with a broken leg टूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर प्लास्टर से जताई नफरत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई पूरी, सरकार को 8 हफ्ते में जवाब देने का आदेश
    Next Article अब कुछ ही घंटों में हो जायेगा चेक क्लीयरेंस, RBI लागू करने जा रहा नई व्यवस्था

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.