Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई पूरी, सरकार को 8 हफ्ते में जवाब देने का आदेश
    देश

    सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई पूरी, सरकार को 8 हफ्ते में जवाब देने का आदेश

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आवारा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  देशभर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जारी बहस के बाद अब शीर्ष अदालत की तीन जजों की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और संबंधित एजेंसियों से आठ हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

    यह मामला उस समय चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस पर स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया और केस का शीर्षक रखा – “आवारा कुत्तों से परेशान शहर, बच्चों को चुकानी पड़ रही कीमत”। इस याचिका पर सुनवाई कर रही बेंच में न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया शामिल थे।

    क्या है पूरा मामला?

    हाल ही में एक अन्य पीठ जिसमें न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और आर. महादेवन शामिल थे, ने दिल्ली-एनसीआर के सभी नगर निकायों को निर्देश दिया था कि वे आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ें और आश्रय स्थलों में शिफ्ट करें। कोर्ट ने जन सुरक्षा और रेबीज के मामलों को “गंभीर” बताते हुए कहा था कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।

    सोशल मीडिया पर उठा विरोध

    इस आदेश के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और मशहूर हस्तियों ने कोर्ट के निर्देश पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों में पुनर्वास के लिए बुनियादी ढांचे की भारी कमी है और यह कदम कुत्तों के प्रति अमानवीय है। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर एक इलाका खाली किया गया, तो वहां नए कुत्ते आ सकते हैं।

    समाधान क्या है?

    कई विशेषज्ञों और पशु प्रेमियों का मानना है कि ABC (Animal Birth Control) नियमों को ठीक से लागू करना ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

    मुख्य न्यायाधीश ने क्या कहा?

    इससे पहले मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर विचार करेगा। एक वकील द्वारा नसबंदी और टीकाकरण की मांग पर उन्होंने यह आश्वासन दिया था।

    Also Read : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: श्री ओम साईं बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों की जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

     

    ABC नियम आवारा कुत्ते आवारा कुत्तों का पुनर्वास आवारा कुत्तों की समस्या गुरुग्राम प्रशासन जन सुरक्षा दिल्ली एनसीआर दिल्ली नगर निगम नोएडा नगर निगम न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला न्यायमूर्ति विक्रम नाथ न्यायमूर्ति संदीप मेहता पशु अधिकार पशु प्रेमी भारत समाचार रेबीज मामले संवैधानिक अधिकार सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट आदेश. सुप्रीम कोर्ट फैसला सुप्रीम कोर्ट सुनवाई सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान सोशल मीडिया विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: श्री ओम साईं बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों की जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
    Next Article टूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर, प्लास्टर से जताई नफरत

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.